आठ साल से हर दिल अजीज बना माय एफएम, ऐसे होता है songs सिलेक्शन

आठ साल से हर दिल अजीज बना माय एफएम, ऐसे होता है songs सिलेक्शन

आठ साल से हर दिल अजीज बना माय एफएम, ऐसे होता है songs सिलेक्शन

हाड़ौती के सबसे पहले और सबसे पॉपुलर रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफएम दो फरवरी को आठ साल पूरे कर रहा है। इन आठ सालों में माय एफएम पर बजने वाले गानों ने कोटा के हर व्यक्ति के दिल को छुआ है। खासबात यह है कि एफएम पर आने वाले हर प्रोग्राम की यूनिक क्वालिटी है।
पूर्व सांसद हुए थे सबसे पहले ऑन एयर
एफएम की लांचिंग दो फरवरी 2008 दोपहर 1:30 बजे हुई थी। इस एफएम पर आॅन एयर होने वाले पहले व्यक्ति पूर्व सांसद इज्यराज सिंह थे। पहला गाना साल 2008 में रिलीज मूवी वेलकम का टाइटल सॉंग वैलकम-वैलकम ही बजाया गया था। इसके साथ ही गानों का सिलेक्शन भी साइंटिफिक एप्रोच के साथ किया जाता है।

यूं किया जाता है गानों का सिलेक्शन
माय एफएम की टीम हर तीन माह में लोगों के बीच जाकर सर्वे करती है। सर्वे में उनके पसंदीदा गानों के बारे में राय ली जाती है। सर्वे शहर के यूथ, स्टूडेंट्स, वर्किंग और नॉन वर्किंग वूमन, प्रोफेशनल्स सहित अन्य वर्गों में किया जाता है। उनकी पसंद के आधार पर गानों की लिस्ट तैयार की जाती है।
सामाजिक सरोकारों में भी भागीदारी
सोशल एक्टिविटी में भी एफएम लगातार सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। आठ फरवरी 2014 में स्प्रिट ऑफ कोटा के आयोजन में कोटा के स्टूडेंट्स ने बेहतरीन सेवा देने वालों को सम्मानित किया था। बच्चों की वोटिंग के आधार पर पाेहे की दुकान लगाने वाले से लेकर हॉस्टल संचालकों को सम्मान मिला। इसी प्रकार लगातार तीन सालों से पढ़ने वाले बच्चों के टैलेंट को निखारने के लिए कोटा हेस टैलेंट हुआ।
स्कूलों में सफाई की प्रेरणा देने के लिए माय एफएम के रंगरेज, गरीबों को गर्म कपड़े देने के लिए एक कोशिश, जरूरतमंदों और गरीबों को चाय पिलाने के लिए एक प्याला खुशी का, हेलमेट अवेयरनैस के लिए साइकिल रैली, महिलाओं की वाहन रैली और टू सीटर हेलमेट रैली भी निकाली गई।
हर प्रोग्राम है खास
सुबह 6 से 7 बजे तक आराधना सुनाया जाता है। इसमें रविवार को छोड़कर हर दिन के अनुसार भजन और गीत चलते हैं। इस दौरान लाइफ मैनेजमेंट के तहत पंडित विजय शंकर मेहता भी अपनी बात कहते हैं। सुबह 7 से 11 बजे तक आरजे रघु का शो आता है। इसमें भास्कर से जुड़ी खबरों पर चर्चा, पब्लिक ओपिनियन, उनके व्यू और श्रोताओं के फीडबैक लिए जाते हैं। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक महिला सशक्तिकरण पर तुम्हारी मेरी बातें आता है। इसमें ब्यूटी, मेकअप, फैशन और किचन की बातें होती हैं।
दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक जीना इसी का नाम है पर एफएम की थीम जियो दिल से पर आधारित होती है। इसमें जिंदादिल लोगों की कहानी शामिल की जाती हैं। शाम 5 से 9 हैप्पी इवनिंग में आरजे सोनाली शहर के यूथ से बातें करती हैं। 9 से 11 बजे तक शो प्यार में कभी कभी और 11 से 1 बजे तक चांदनी रातें में वीवीएस बॉलीवुड से आधारित किस्सों का जिक्र करते हैं।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh