राजस्थान के झालावाड़ के रहने वाले दुर्गेश गौतम की शादी शुक्रवार को हरियाली फैलाने का संदेश दे गई। दूल्हे से लेकर हर बाराती साइकिल पर सवार था। सभी की शर्ट की कॉलर पर भी गो ग्रीन थीम के स्टीकर लगे हुए थे। ऐसे में जिसने भी देखा दुर्गेश के पर्यावरण प्रेम की सराहना की।
गिफ्ट के रुप में रिलेटिव ने दिए पौधे...
सुबह के समय माता पूजन का कार्यक्रम था। यूं तो माता पूजन में कपड़े और जेवर दिए जाते हैं, लेकिन इसमें उनके परिजनों ने माता पूजन में उपहार के रूप में केवल पौधे ही उन्हें दिए। इसके अलावा यहीं पर इन पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। इसके बाद सगाई के कार्यक्रम में उन्होंने दुल्हन को हरे रंग की रिंग भेंट की। इसके बाद रात को बरात निकली।
पूरा स्टैज ग्रीन, चारों ओर हरे पौधे
शादी में स्टैज को भी ग्रीन लुक दिया गया। स्टैज के चारों ओर विभिन्न किस्मों के पौधों के गमले लगाए गए थे। स्टैज के पीछे की ओर हरी बेलें लगाई गई थीं। इसी तरह स्टैज पर डेकोरेशन भी ग्रीन था। शादी में डिस्पोजल का प्रयोग हीं किया गया। इसके लिए बोन चायना और थर्माकोल के ग्लास मंगवाए गए थे।
सात पौधों के साथ लिए फेरे : जब फेरों का समय आया तो दुल्हे ने मंडप के आसपास पौधे लगाए। इस दौरान सात पौधों के बीच दुल्हा दुल्हन के फेरे हुए।
महिलाएं भी हरी साड़ी में दिखी : हरियाली थीम को देखते हुए शादी में कई लोग हरे कपड़े पहनकर आए। कई महिलाएं भी हरी साड़ी में दिखाई दीं।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai