दांतों में कीड़ा लगने की आम समस्या का इलाज भी एमबीएस अस्पताल में नहीं हो पा रहा है। इसके लिए आने वाला फिलिंग मटीरियल (गट्टा पर्चा) जनवरी से ही नहीं है। इस कारण डेंटल चेयर आने के बाद भी रूट कैनाल (दांत की नस का इलाज) नहीं की जा रही है। ऐसे में मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। यही नहीं रूट कैनाल की जरूरत
डेंटल चेयर की थी कमी
एमबीएस अस्पताल के डेंटल विभाग में पहले डेंटल चेयर की कमी थी। डेंटल चेयर आई तो जनवरी में रूट कैनाल का फिलिंग मटीरियल खत्म हो गया। इसके लिए विभाग ने जनवरी में ही डिमांड भेज दी थी। अप्रैल में फिर रिमाइंडर भेजा। फिलिंग मटीरियल ज्यादा महंगा भी नहीं है 1200 रुपए में इसके 60 प्वॉइंट आते हैं और एक रूट कैनाल में करीब 4 से 5 प्वॉइंट काम आते हैं। परेशानी इसे मंगवाने की जटिल प्रक्रिया की है। आरएमआरएस के माध्यम से खरीद के लिए परमिशन और फिर टेंडर जैसी लंबी प्रक्रिया है।
प्राइवेट अस्पतालों में करवाना पड़ा दांतों का इलाज
डेंटल विभाग के डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव ने कहा है कि हमने दो बार डिमांड व रिमाइंडर भेज दिया। जब तक ये मटीरियल नहीं आएगा, तब तक रूट कैनाल नहीं की जा सकती है। वैसे दूसरे इलाज हम कर रहे हैं।
इन्होंने क्या कहा
एमबीएस के अधीक्षक डॉ. विजय सरदाना ने कहा है कि मटीरियल खरीदने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 10 दिनों में मटीरियल आ जाएगा। एक साथ अप्रूवल मिलने में परेशानी आती है, इसलिए ये लेट हुआ।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai