दादाबाड़ी थाने में 12 साल की बच्ची से मारपीट करने के मामले की जांच एएसपी (मुख्यालय) करेंगे। एसपी सवाई सिंह गोदारा ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर यह निर्णय किया गया है। अब तक मामले की जांच डीएसपी (प्रथम) भंवर सिंह कर रहे थे।
उन्होंने मंगलवार को जेके लोन अस्पताल पहुंचकर बच्ची के बयान और मेडिकल मुआयने से जुड़े दस्तावेज भी लिए। इस दौरान बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। गौरतलब है कि बच्ची व उसके परिजनों ने आरोप लगाया था कि चोरी के आरोप में उसे दादाबाड़ी थाने वाले पकड़कर ले गए, जहां महिला कांस्टेबल ने उसके साथ मारपीट की।
महिला कांग्रेस ने दिया आईजी को ज्ञापन
प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को आईजी विशाल बंसल को ज्ञापन दिया। इसमें दादाबाड़ी थाने में नाबालिग बालिका को अवैध रूप से हिरासत में रखकर मारपीट करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है। प्रदेश सचिव रचना राठौर ने कहा कि अगर बालिका को 7 दिन में न्याय नहीं मिला और दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त नहीं किया तो महिला कांग्रेस दादाबाड़ी थाने का घेराव कर प्रदर्शन करेगी।
इस पर आईजी ने प्रतिनिधिमंडल को 10 दिन का समय दिया है। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश खटीक ने इस घटना की निंदा की।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai