शहर में आवारा जानवरों के चलते अक्सर हादसे होते हैं। इसमें कई लोगों की मौत तक हो चुकी है, लेकिन निगम ने कभी गंभीरता से नहीं लिया। इधर, सीएम वसुंधरा राजे के रविवार को कोटा आगमन के दौरान उनके काफिले के सामने गायें क्या आ गईं निगम के अधिकारी हरकत में आ गए।
इस मामले को इतना गंभीरता से लिया गया कि आयुक्त शिवप्रसाद एम नकाते ने निगम के हेल्थ आफिसर डॉ. मुकेश वर्मा व रेवेन्यू आफिसर रिंकल गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
सीएम के कोटा आगमन के दौरान सड़कों पर आवारा पशु नहीं आए इसके लिए निगम ने पूरे रास्ते पर ठेके के कर्मचारी तैनात किए थे। उन्हें केवल सीएम के आने-जाने से पहले सड़क से आवारा पशुओं को खदेड़कर गलियों में भेजना था। इसकी मॉनिटरिंग का जिम्मेदारी हेल्थ आफिसर डॉ. शर्मा व रेवेन्यू आफिसर गुप्ता की थी। सीएम का काफिला गुजरते समय रास्ते में गायें आ गईं।
निगम के अधिकारियों ने तुरत-फुरत में जांच करवाई कि ऐसा क्यों हुआ। जांच के बाद इन दोनों अधिकारियों को बुधवार को आयुक्त नकाते ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai