दो दिन पहले फोन टेप होने का आरोप लगाने वाले पूर्व सीएम गहलोत कोटा में अब सीएम वसुंधरा राजे पर बरसे। उन्होंने कहा कि सीएम जयपुर में हैडक्वार्टर बनाकर शासन पर कंट्रोल करें। सीएम का शासन से कंट्रोल खत्म हो गया है।
ऐसे में उस पर फिर से पार पाना सीएम के लिए मुश्किल होगा। गहलोत कोटा में रविवार को निजी यात्रा पर आए थे और मीडिया से बात करते हुए उन्होंने वसुंधरा सरकार पर कई आरोप जड़े।
उन्होंने कांग्रेस योजना की समीक्षा करने वाली मंत्रिमंडल की सब कमेटी को भंग करने की मांग की। उन्हाेंने कहा कि सब कमेटी की समीक्षा से जनहित में चलाई योजनाएं पिछले दो साल में बर्बाद हो गई या हो रही हैं।
बाड़मेर रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो का सैकंड फेज, रतलाम से डूंगरपुर वाया बांसवाड़ा रेल लाइन व परवन सिंचाई वृहद परियोजना भी मंजूर कर काम शुरू कर देना चाहिए। गहलोत ने कहा कि पुरानी कहावत है हाकम बदल जाए, लेकिन हुकुम नहीं बदलना चाहिए।
सरकार इसके विपरीत काम कर रही है। फोन टैप हो रहे हैं। राजनेता व अधिकारी फोन टैपिंग से सहमे हुए हैं। गहलोत ने सरकार की भामाशाह स्वास्थ्य योजना पर सवाल उठाए। उन्होंने कोटा थर्मल की इकाइयां बंद करने पर चिंता वक्त की और इसके रिनोवेशन की मांग की।
भामाशाह योजना पर ध्यान दें मंत्री राठौड़
गहलोत ने मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ को भी कहा कि वे अपनी भामाशाह योजना पर ध्यान दें, जो सफल हो जाएगी तो गरीबों को फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि राठौड़ ने गहलोत के फोन टैप वाले बयान के बाद कहा था कि या तो गहलोत इसे साबित करें या फिर माफी मांगे।
अपने नेता के लगाए नारे
गहलोत दोपहर को जयपुर से कोटा ट्रेन से पहुंचे। यहां नेताओं में गुटबाजी सामने आई। कार्यकर्ताओं ने गहलोत को छोड़कर ग्रुप में अपने नेताओं के नारे लगाए। धारीवाल की ओर से राजेंद्र सांखला और पूर्व न्यास अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ग्रुप ने, महासचिव पंकज मेहता की ओर से ललित नितौड़ा ग्रुप ने, सचिव नईमुद्दीन गुड्डू समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के नारे लगाए।
इस दौरान भरतसिंह, शिवकांत नंदवाना, पूनम गोयल, रामगोपाल बैरवा, गोविंद शर्मा, रूकमणि मीणा समेत कई पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सर्किट हाऊस में प्रमोद जैन भाया गहलोत से मिले। वहीं गहलोत जुझार सिंह से उनके आवास पर जाकर मिले।
सावित्री बाई फूले जयंती कार्यक्रम में पहुंचे
कुन्हाड़ी में कंकरेश्वर महादेव मंदिर में सैनी वल्र्ड इकॉनोमिक की ओर से सावित्री बाई फूले जयंती मनाई। गहलोत ने कार्यक्रम में भाग लिया। हाड़ौती सैनी (माली) समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया।
कुन्हाड़ी में कंकरेश्वर महादेव मंदिर में सैनी वल्र्ड इकॉनोमिक की ओर से सावित्री बाई फूले जयंती मनाई। गहलोत ने कार्यक्रम में भाग लिया। हाड़ौती सैनी (माली) समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai