छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के कोटा दौरे के समय बुधवार को एयरपोर्ट पर पुलिस आैर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोका तो विधायक संदीप शर्मा ने डीएसपी भंवरसिंह को धकेल दिया। सभी कार्यकर्ताओं को एंट्री देने तक विवाद चलता रहा। एयरपोर्ट पर वीआईपी दौरों के समय आमतौर पर ऐसी स्थितियां सामने आती हैं। अपने समधी के पिता के निधन पर शोक जताने कोटा आए रमनसिंह जब एयरपोर्ट लॉबी में थे तो सांसद ओम बिरला, कुछ विधायक, महापौर, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय और कुछ कार्यकर्ता अंदर चले गए।
बाद में कुछ पार्षद, शहर जिला कमेटी के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता आए तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर बाहर टेंट के पास खड़े कार्यकर्ता बिफर गए और पुलिस से झड़प शुरू कर दी। मामला बिगड़ते देख एडिशनल एसपी अनंत कुमार ने पुलिस जाब्ते के साथ उन्हें रेलिंग की दूसरी तरफ कर दिया। कार्यकर्ता अपनी बात पर अड़े रहे और अंदर मौजूद पदाधिकारियों को बाहर निकलने की मांग कर नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद विधायक हीरालाल नागर, भवानीसिंह राजावत, संदीप शर्मा एयरपोर्ट के बाहर आए और अपने साथ कार्यकर्ताओं को अंदर ले जाना शुरू किया।
सिंह ने एड. वीरेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री रमनसिंह एयरपोर्ट से सर्किट हाऊस और फिर समधी के घर नयापुरा पहुंचे। यहां समधी के दिवंगत पिता एडवोकेट वीरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। साथ में पत्नी वीणासिंह व बेटे सांसद अभिषेक सिंह भी थे। इस दौरान कृषि व जिला प्रभारी मंत्री प्रभुलाल सैनी, सांसद ओम बिरला, विधायक भवानीसिंह राजावत, संदीप शर्मा, हीरालाल नागर, विद्याशंकर नंदवाना, चंद्रकांता मेघवाल मौजूद रहे।
गलती से टच हुआ होगा हाथ
- धक्का-मुक्की के बीच हाथ किसी अधिकारी को टच हो गया होगा। मैंने किसी को न पकड़ा, न धक्का देने का प्रयास किया। - संदीप शर्मा, विधायक
केस दर्ज नहीं कराएंगे : पुलिस
- डीएसपी से मामूली विवाद हुआ था। ड्यूटी के दौरान ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। केस दर्ज कराने जैसे कोई बात नहीं है। -सवाई सिंह गोदारा, एसपी सिटी

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai