मरीजों का दर्द: बंद पड़े हैं एसी, किराए पर कूलर और पंखे ला रहे तीमारदार

मरीजों का दर्द: बंद पड़े हैं एसी, किराए पर कूलर और पंखे ला रहे तीमारदार

मरीजों का दर्द: बंद पड़े हैं एसी, किराए पर कूलर और पंखे ला रहे तीमारदार

गर्मी पूरे चरम पर है, लेकिन शहर के सरकारी अस्पतालों में हर साल की तरह इस साल भी गर्मी से पहले होने वाली तैयारियां नहीं हो सकी हैं। एमबीएस अस्पताल में तो न एयरकंडीनशर चल पा रहे हैं और न ही पंखे-कूलर। सबसे ज्यादा भयावह स्थिति पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड की है, जहां सारे 8 एसी बंद पड़े हैं।
एक एसी चलता तो है, लेकिन हवा नहीं फेंकता। यह वार्ड पूरा पैक है, ऐसे में उमस के मारे रोगियों को घुटन सी होने लगती है। ऐसे में तीमारदारों ने 30 रुपए रोज के किराए पर कूलर लाने शुरू कर दिए ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। वहीं, न्यूरो सर्जरी वार्ड में कूलर तो रखे हुए हैं, लेकिन गुरुवार को जैसे ही इन्हें चलाकर देखा तो करंट मारने लगे तो इन्हें बंद कर दिया गया। इसे ठीक कराने के लिए इलेक्ट्रिशियन को कॉल की गई। भास्कर टीम ने इन दोनों वार्डों के अलावा एमबीएस अस्पताल के कई वार्डों का जायजा लिया। ज्यादातर जगहों पर पंखे-कूलर-एसी बंद मिले। वार्डों में ज्यादातर लोगों ने किराए पर टेबल फैन व छोटे कूलर लाकर लगा रखे हैं और गांव के लोग पंखी से हवा करते दिखे।
पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड के 3 एसी गुरुवार शाम तक सही हो गए हैं, शेष भी जल्दी हो जाएंगे। न्यूरो सर्जरी में कूलर में करंट की कोई शिकायत नहीं है। वहां के 4 में से 3 कूलर हम सही करा चुके हैं, एक कूलर में मोटर संबंधी शिकायत थी, उसे भी ठीक करा रहे हैं। फिर भी यदि ऐसा होगा तो मैं दिखवा लूंगा। -डॉ. अमित सारस्वत, ओपीडी प्रभारी, एमबीएस अस्पताल

Related posts

Comments Overview

1 Comment

  1. Visitor Photo
    By : Nikky

    Sahi kaha

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh