स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, पत्नी घायल

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, पत्नी घायल

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, पत्नी घायल

 गलाना टोल नाके के पास गुरुवार दोपहर ढाई बजे स्कार्पियों ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक 25 फुट तक घिसटती गई। बाइक सवार पिता-पुत्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी को चोटें आईं। बाइक चालक परिवार के साथ साढ़ू के यहां शादी समारोह में भाग लेने मेदपुरा गांव जा रहा था।
कार्यक्र्म जा रहे थे भाग लेने
बपावर के पास उमरदा हाल कोटा के प्रेमनगर निवासी राजकुमार मेहता (40), पत्नी तुरंता बाई (37) व पुत्री चेतना (17) के साथ कोटा से बाइक पर सवार होकर धूलेट के पास मेदपुरा गांव अपने साढ़ू के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा था। रास्ते में गलाना टोल नाके के पास सामने से आर ही तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक स्कॉर्पियो के साथ 25 फुट तक खिसटती गई।
इसमें राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। तुरंता बाई और चेतना गंभीर घायल हो गए।

थानाधिकारी धनराज मीणा ने घायलों को कैथून चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन चेतना की रास्ते में ही सांसें थम गईं। तुरंता को कैथून चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर उसके चालक आरिफ को हिरासत में ले लिया।

बेटा पहले चला गया था मौसी के घर, वहां भी मातम: बेटी के बाद राजकुमार का एक बेटा बचा है। वह पहले ही मौसी के घर शादी में चला गया था। राजकुमार कोटा में एक ठेकेदार के पास नल फिटिंग का काम करता था। चेतना 12वीं की छात्रा थी। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर शादी वाले घर में मातम छा गया।

Related posts

Comments Overview

1 Comment

  1. Visitor Photo
    By : Nikky

    Sahi kaha

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh