ट्यूबवैल से लोगों ने सीधे जोड़ रखा था पाइप,महिलाओं ने किया हंगामा

ट्यूबवैल से लोगों ने सीधे जोड़ रखा था पाइप,महिलाओं ने किया हंगामा

ट्यूबवैल से लोगों ने सीधे जोड़ रखा था पाइप,महिलाओं ने किया हंगामा

पेयजल किल्लत से जूझ रहे इलाके प्रेमनगर में ट्यूबवैल से पानी भरने को लेकर महिलाओं ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद व जेईएन ने पहुंचकर मामला शांत करवाया। प्रेमनगर थर्ड में सार्वजनिक ट्यूबवैल लगा हुआ है, लेकिन यहां कुछ परिवारों ने ट्यूबवैल से सीधे पाइप जोड़ रखे थे।
सड़क पर प्रदर्शन
इससे बाकी परिवारों को जरूरत के समय पानी नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में पानी भरने से वंचित रहने वाले परिवारों की महिलाओं ने इस बात को लेकर एतराज जताया और हंगामा कर दिया। मामला मोहल्ले से सड़क तक जा पहुंचा। इस बारे में पार्षद मुरारी सामरिया व जलदाय विभाग के जेईएन मस्तराम मीणा को पता चला तो उन्होंने मौके पर जाकर आक्रोशित महिलाओं को समझाया। उनकी शिकायत पर जिन परिवारों ने ट्यूबवैल से पाइप जोड़ रहे थे।
ऐसे शांत हुई महिलाएं
उन्हें ट्यूबवैल से हटाए। उसके बाद जाकर हंगामा शांत हुआ। वहीं आक्रोशित महिलाओं में से भूली बाई, दाखाबाई ने जेईएन से मांग की वह ट्यूबवैल की गहराई और ज्यादा करवाए। इससे मोहल्ले के सभी परिवारों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा। गाैरतलब है कि हर साल प्रेमनगर में पानी को लेकर कोहराम मचा रहता है। वहां के लोग गर्मी में परेशान रहते हैं।

 

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh