रामसिंह मर्डर केस में पुलिस पर लग रहे आरोप, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की धमकी

रामसिंह मर्डर केस में पुलिस पर लग रहे आरोप, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की धमकी

रामसिंह मर्डर केस में पुलिस पर लग रहे आरोप, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की धमकी

रामसिंह हत्याकांड को लेकर आरकेपुरम पुलिस की लापरवाही को लेकर क्षेत्रवासियों और राजपूत समाज का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। समाज ने शुक्रवार दोपहर आरकेपुरम पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और दोषियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग काे लेकर कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया। कलेक्टर और आईजी को ज्ञापन देकर उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 3 दिन में पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
कौन-कौन पहुंचे
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के लिए राजपूत समाज के लोग और क्षेत्रवासी भीतरिया कुंड पर एकत्रित हुए। यहां टेंट व्यवसायी रामसिंह की मृत्यु पर शोक सभा हुई। इसके बाद सभी बाइक, जीपों में रैली के रूप में सीएडी सर्किल, गुमानपुरा, नयापुरा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। बड़ी संख्या में समाजबंधु नयापुरा से शामिल हुए। कलेक्ट्रेट पर एकत्रित क्षेत्रवासियों और समाजबंधुओं को समाज के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
क्या है मामला
प्रदर्शन के दौरान 11 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आईजी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि 20 अप्रैल को राधेश्याम बंजारा ने विष्णु महावर की बहन से मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट आरकेपुरम थाने में उसी समय दर्ज करवाई गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने ज्ञापन में आरोप लगाया की एएसआई कल्याण सिंह ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की बजाय आरोपियों को बता , जिसके चलते राधेश्याम बंजारा व महेश बंजारा ने उन्हें गांव में रोककर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय मामला जांच में रखकर आरोपियों को खुली छूट दे दी। इसके चलते उन्होंने 21 अप्रैल को रामसिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने 23 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कर ली। ज्ञापन में उन्होंने ऐसे दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
आरोपों की जांच हो जाएगी
सीआई आरकेपुरम ने कहा है कि आरोप तो कोई भी किसी पर भी लगा सकता है। पुलिस ने पहले परिवाद लिया, जांच करके उसकी रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस कभी भी आरोपियों का साथ नहीं देती। हम तो खुद परिवाद मिलने पर आरोपियों को तलाशने गए थे, लेकिन वो नहीं मिले। पुलिस पर तो सब आरोप लगा देते हैं, जांच में सब साफ हो जाएगा।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh