किशोरी का अपहरण कर ज्यादती करने वाला गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा

किशोरी का अपहरण कर ज्यादती करने वाला गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा

किशोरी का अपहरण कर ज्यादती करने वाला गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा

कैथूनीपोल पुलिस ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ ज्यादती करने के मामले में बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को जिला एवं सेशन न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पूछताछ के लिए 3 दिन के रिमांड लिया है।
सीआई राजेश सोनी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 24 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने भी बयान दिया था कि पाटनपोल निवासी आसिफ ने उसके साथ ज्यादती की थी। पुलिस ने आरोपी को 27 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। आरोपी ने 3 दिन तक पीड़िता को कहां रखा और इसमें और कौन शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।
1 साल से धमकी दे रहा था आरोपी

पीड़िता के पिता ने 24 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवारजन दोपहर 2 बजे घर पर सो रहे थे। जब परिवार के लोग शाम 4 बजे सोकर उठे तो उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। उसे सभी जगह तलाश किया तब भी वह नहीं मिली। उन्हें एक युवक बहुत दिन से तंग कर रहा था, जिसका नाम आसिफ है। उसने 2 दिन पहले चिट्ठी बच्चे के हाथ उसकी बेटी को दी थी। वह 1 साल से धमकी दे रहा था।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh