नए अस्पताल में चूहों को दवाइयों का चस्का लग गया है। हालात यह है कि आउटडोर के 4 दवा काउंटरों पर चूहे रोजाना 4 से 5 हजार रुपए का नुकसान कर रहे हैं। सुबह फार्मासिस्ट आते हैं, उन्हें कई सीरप व टैबलेट की स्ट्रिप बिगड़ी हुई मिलती हैं। इसे लेकर चारों काउंटरों के फार्मासिस्ट ने नर्सिंग अधीक्षक से लिखित में शिकायत भी की है, लेकिन समाधान कुछ नहीं हो पा रहा।
फार्मासिस्ट्स ने बताया कि करीब डेढ़ माह से यह समस्या चल रही है। असल में डक्टिंग साइड से ये चूहे काउंटर तक पहुंच जाते हैं। काउंटर संख्या 3, 5, 7 और 8 कनेक्टेड हैं, ऐसे में चूहे आसानी से इन चारों में घूम रहे हैं। कुछ खास साल्ट की टैबलेट व सीरप चूहे ज्यादा खा रहे हैं।इन ड्रग काउंटरों पर भी नियमों की पालना का जिम्मा भी ड्रग डिपार्टमेंट पर है, लेकिन विभाग सिर्फ बाजार की दुकानों तक सीमित है। कोटा जोन के सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र गर्ग ने बताया कि वे शुक्रवार को जांच करेंगे।
जुबान पर चढ़े कुछ साल्ट
चूहों ने सबसे ज्यादा नुकसान 4 तरह की टैबलेट व सीरप का किया है। इनमें ब्लड प्रेशर की खून पतला करने की टैबलेट रेमाप्रिल, एंटीबायोटिक टैबलेट एमोक्सिक्लेव तथा कफ व अस्थमा की सीरप सालबुटामोल, पेट साफ करने की सीरप लेक्टोलोज का सबसे ज्यादा नुकसान किया है। चारों काउंटरों पर रोजाना ज्यादातर ये ही दवाइयां बिगड़ी मिलती हैं।
सॉल्यूशन आसान, किसी का नहीं ध्यान
डक्टिंग पर जालियां लगाई जाएं और विंडो की जालियों पर शीशे लगा दिए जाएं तो यह समस्या आसानी से हल हो सकती है। नर्सिंग अधीक्षक हंसराज शर्मा ने कहा कि मैंने मार्च में ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बता दिया था कि ये छोटे-मोटे काम प्राथमिकता से कराएं, लेकिन उन्होंने नहीं कराया।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai