फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में ज्यादा अंक वाले बाहर, कम वालों को लिया, सुधार में लगे अफसर

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में ज्यादा अंक वाले बाहर, कम वालों को लिया, सुधार में लगे अफसर

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में ज्यादा अंक वाले बाहर, कम वालों को लिया, सुधार में लगे अफसर

झालावाड़ जिले में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां डीसीएफ ने संभागीय मुख्य वन संरक्षक को पत्र लिखकर रिजल्ट में सुधार करने की गुजारिश की है। इस गुजारिश की वजह गजब है। यहां बाहर हुई एक महिला ने अारटीआई के तहत जानकारी मांगी तो खुलासा हुआ कि उसके साथ एक अन्य अभ्यर्थी को गलत तरीके से बाहर कर दिया है।
जब आरटीआई में यह गड़बड़ी पकड़ी गई तो बचाव में उतरे अफसर ने चिट्‌ठी लिख दी कि रिजल्ट की समीक्षा होनी चाहिए। आरटीआई में ये खुलासा नहीं होता तो दो योग्य महिला अभ्यर्थी नौकरी से वंचित रह जातीं। जयपुर की महिला अभ्यर्थी सुमन कलवानिया को आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार सामान्य महिला वर्ग की मैरिट सूची में उसको 97.50 प्रतिशत अंक पाने के बजावूद बाहर कर दिया गया और 88.25 फीसदी वाली महिला का सिलेक्शन हो गया।
सही सूची बनती तो मेरिट में सुमन तीसरे स्थान पर होनी चाहिए। जबकि 11 की सूची में उसका नाम ही नहीं आया और उससे कम अंक वाली अभ्यर्थियों का चयन हो गया। फिर पता चला कि सुमन ही नहीं, बल्कि 89.50 अंक प्राप्त करने वाली नसरीन बानो भी अपात्र सूची में शामिल हैं, जबकि वह चयनित सूची में होनी चाहिए थी।अब झालावाड़ डीसीएफ डॉ. सीआर मीणा ने पूरी सूची को रिव्यू करने के लिए कोटा संभाग के सीसीएफ इंद्रराज सिंह को पत्र लिखा है। झालावाड़ में परीक्षा 10 जनवरी को हुई थी। इनमें 1619 अभ्यर्थी पास हुए थे। साक्षात्कार के बाद 381 अभ्यर्थी पास हुए। इसमें सामान्य महिला वर्ग में 11 अभ्यर्थियों का चयन किया गया और 4 की वेटिंग सूची जारी की गई।
रिव्यू हुआ तो बदल जाएगी पूरी मेरिट लिस्ट
रिव्यू के लिए उपवन संरक्षक द्वारा लिखे पत्र में बताया कि सुमन कलवानिया को सफल सामान्य महिला वर्ग की मेरिट में तीसरे और नसरीन बानो को 11वें स्थान पर रखा जा सकता है, इससे 10 एवं 11वें स्थान पर रहीं प्रियंका कुमारी वैष्णव और अनिता मीणा का नाम सामान्य सूची से हटाया जा सकता है। 88.50 फीसदी अंक वाली प्रियंका सामान्य से आेबीसी की मेरिट में पहले नंबर पर आ जाएंगी।
अभी ओबीसी में पहले स्थान पर रीमा अब दूसरे और कृष्णा बाई दांगी तीसरे स्थान पर चली जाएंगी। प्रतीक्षा सूची में रेखा चौधरी रहेंगी, प्रतीक्षा सूची से संगीता सिंह टांक का नाम हटेगा। असर महिला एसटी वर्ग पर भी पड़ेगा। यहां पिंकी बाई मीणा के स्थान पर अनीता मीणा होंगी। एसटी महिला प्रतीक्षा सूची में पिंकी बाई मीणा रहेंगी। हेमलता भील का नाम हटेगा।
वनरक्षक परीक्षा परिणाम में गलती हुई है। इसे रिव्यू करने के लिए संभागीय मुख्य वन संरक्षक को पत्र लिखा है। सुमन और नसरीन के अंक अधिक हैं, उनको मेरिट सूची में स्थान मिलेगा। - डाॅ. सीआर मीणा, डीसीएफ, झालावाड़

मेरे पास अभी इसकी जानकारी नहीं पहुंची है। मैं अभी बूंदी में चल रहे इंटरव्यू में हूं, लेकिन इस मामले को प्राथमिकता से दिखवाऊंगा। - इंद्रराज सिंह, सीसीएफ, कोटा

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh