कुन्हाड़ी इलाके में आया जंबो ट्रांसफार्मर, ओवरलोड से मिलगी निजात

कुन्हाड़ी इलाके में आया जंबो ट्रांसफार्मर, ओवरलोड से मिलगी निजात

कुन्हाड़ी इलाके में आया जंबो ट्रांसफार्मर, ओवरलोड से मिलगी निजात

कुन्हाड़ी इलाके में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है कि अब यहां बिजली ओवरलोड की समस्या नहीं होगी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए विद्युत निगम ने शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित 33 केवीए जीएसएस पर 8 एमवीए का जंबो ट्रांसफार्मर लगाया है।
दस घंटे का शटडाउन लिया गया
इसके लिए कुन्हाड़ी इलाके में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक दस घंटे का शटडाउन लिया गया था। हालांकि विभाग ने 9 घंटे में ही शाम 5 बजे आपूर्ति बहाल कर दी। बाकी रात 8 बजे तक ट्रांसफार्मर को पूरी तरह से सुरक्षित फिट किया गया। एचटी एईएन एमएल गुप्ता ने बताया कि पहले जीएसएस पर 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। इलाके में कोचिंग हॉस्टल बढ़ने के कारण लगातार बिजली का लोड बढ़ रहा था और विद्युत ट्रिपिंग की समस्या बढ़ रही थी। डेढ़ गुना लोड क्षमता को बढ़ाने के लिए जीएसएस पर 5 एमवीए के स्थान पर 8 एमवीए क्षमता का जंबो ट्रांसफार्मर रखा गया। इससे क्षेत्र के पांच 11 केवीए फीडर पर बिजली का भार कम हुआ है।
बारी-बारी से की आपूर्ति
विद्युत निगम ने जंबो ट्रांसफार्मर रखने के लिए नदी पार इलाके में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक का शटडाउन लिया था। लेकिन, निगम ने पहला नाका चुंगी 11 केवी फीडर को शटडाउन के तुरंत बाद चालू कर दिया। 12 बजे के आसपास रिद्धी-सिद्धी नगर 11 केवी फीडर चालू किया। शाम 4.50 बजे कमला उद्यान, बापू बस्ती और बालिता रोड का 11 केवी फीडर की सप्लाई चालू की।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh