भीतरिया कुंड के पार्किंग ठेके को लेकर चल रहे विवाद में गुरुवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के टेंट व्यवसायी रामसिंह पर तलवार, बेसबॉल के बल्ले और डंडों से हमला कर दिया। इसमें रामसिंह गंभीर घायल हो गए, जो अभी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। पुलिस ने मामले में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर हमला करने वाले कालू बंजारा और राधेश्याम बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है।
इधर, घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने शिवपुरा में शाम को बाजार बंद करवा दिए। गुरुवार दोपहर को रामसिंह भीतरिया कुंड के बाहर अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी 15-20 लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
डीएसपी भंवरसिंह के मुताबिक रामसिंह का भीतरिया कुंड की पार्किंग ठेके को लेकर राधेश्याम नागर से पुराना विवाद चल रहा था। गुरुवार को राधेश्याम नागर के बेटे सनी ने राधेश्याम बंजारा गुट को अपने साथ मिलाकर रामसिंह पर हमला कर दिया।
प्लॉट विवाद में समझाइश करके आए थे
नयागांव के एक प्लॉट को लेकर शिवपुरा निवासी विष्णु महावर और मारपीट मामले में गिरफ्तार राधेश्याम बंजारा का विवाद चल रहा है। राधेश्याम बंजारा ने बुधवार को विष्णु की बहन के मकान में घुसकर अभद्रता की। रामसिंह ने गुरुवार सुबह ही दोनों में समझाइश करवाई थी।
इसके कुछ देर बाद ही राधेश्याम बंजारा ने अपने साथियों के साथ रामसिंह पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए दो युवकों बंटी और रविन्द्र के साथ भी मारपीट की। रविन्द्र के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जिसकी शिकायत पर राधेश्याम बंजारा, कालू बंजारा, सनी नागर, मनीष, शुभम गौड़, चिंटू अग्रवाल समेत 15-20 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
बंद करवाएं बाजार, पुलिस पर सवाल
दिनदहाड़े हुई वारदात से आक्रोशित दुकानदारों व लोगों ने दादाबाड़ी थाने का घेराव करके प्रदर्शन किया। लोगों ने बाजार बंद करवा दिए। उनकी मांग थी कि मामले में पुलिस सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे। राधेश्याम बंजारा द्वारा विष्णु की बहन के घर में घुसकर अभद्रता करने के मामले में आरकेपुरम पुलिस को बुधवार को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डालकर कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा, गुरुवार को आरोपियों ने पुलिस प्रशासन की परवाह किए बगैर इस वारदात को अंजाम दिया।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai