अगर गलत डिग्री मिल जाए तो स्टेज पर बहस मत करना। डिग्री लेकर चले आना और बाद में कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन से बात करके सही डिग्री ले लेना। अनुशासन में रहकर डिग्री लेना। एक मिनट में चार डिग्रियां बांटेंगे तभी समय पर कनवोकेशन पूरा होगा।
कैसे बैठेंगे छात्र
यह हिदायत आरटीयू की कनवोकेशन के एक दिन पहले आयोजित ड्रेस रिहर्सल में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स ने डिग्री लेने आने वाले छात्रों को दी। हालांकि रिहर्सल में छात्र और यूनिवर्सिटी स्टॉफ ड्रेस कोड के अनुसार नहीं आया था। रिहर्सल में छात्रों के बैठने की व्यवस्था, मंच पर आने, डिग्री लेने और मंच से उतर वापस सीट पर जाने के तरीके को बताया गया। इसके साथ ही छात्रों के अलावा आने वालों को भी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। कनवोकेशन बुधवार दोपहर 12 से 1.32 बजे तक यूआईटी ऑडिटोरियम में होगा। राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के पदनामित अध्यक्ष प्रो. दुर्ग सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। कनवोकेशन कन्वीनर बीपी सुनेजा ने सभी को सही समय पर आने के लिए कहा। शाम को यूनिवर्सिटी कॉलेज इंजीनियरिंग में डिग्रियां बांटी जाएंगी।
ये रहेगा शिड्यूल
दोपहर 12 बजे आरएसी बैंड की धुन पर राष्ट्रगान होगा। 12:03 मिनट कुलपति समारोह की घोषणा करेंगे। इसके बाद प्रतिवेदन पढ़ा जाएगा। फिर कुलाधिपति और राज्यपाल पहले पीएचडी, फिर बीटेक और बीआर्क, बीएचएमएसीटी, एमबीए, एमसीए और एमटेक की उपाधि प्रदान करेंगे। 12:28 बजे डिग्रियां और 12:54 बजे स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे। 1 बजे अतिथि प्रो. चौहान का दीक्षांत भाषण होगा।
राज्यपाल ने क्या कहा
परमात्मा ने जीवन जीने के लिए दिया है, मौत को गले लगाने के लिए नहीं। इसलिए, जिंदादिली के साथ जिएं, जीवन में कभी हार नहीं मानें। ये बात मंगलवार को कोटा आए राज्यपाल कल्याण सिंह ने सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कही। आरटीयू के दीक्षांत समारोह में आए राज्यपाल कोटा में दो दिन रहेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों की आत्महत्या के लिए सरकार व कोचिंग दोषी नहीं हैं। दाखिला दिलवाने के पहले अभिभावक उसकी योग्यता व रुचि जानें।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai