आयुक्त ने आरओ को दिए निर्देश, कोर्ट परिसर में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्रों पर साइन

आयुक्त ने आरओ को दिए निर्देश, कोर्ट परिसर में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्रों पर साइन

आयुक्त ने आरओ को दिए निर्देश, कोर्ट परिसर में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्रों पर साइन

स्टेशन इलाके में एक महीने से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए चक्कर लगा रहे लोगों को आयुक्त व पार्षद के दखल के बाद राहत मिली। आयुक्त के आदेश के बाद राजस्व अधिकारी रिंकल गुप्ता ने अदालत परिसर में बैठकर 130 फॉर्म पर साइन किए। इस मामले में लापरवाही बरतने पर आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश वर्मा को चार्जशीट के आदेश जारी कर दिए हैं।
क्यों हो रही टालमटोल
यहां पहले तो स्वास्थ्य अधिकारी ने साइन नहीं किए और वे अवकाश पर चले गए। उसके राजस्व अधिकारी को प्रभार मिलने के बाद वे भी इन्हें टाल रही थीं। स्टेशन इलाके के भीमगंजमंडी थाने के पीछे बने सेक्टर कार्यालय पर पिछले एक महीने से लोगों के जन्ममृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बन रहे। यहां ओसवाल डाटा कंपनी का कर्मचारी फाॅर्म तो ले रहा है, लेकिन लोगों को प्रमाणपत्र नहीं दे रहा।
130 फार्म का पुलिंदा दिखा दिया
यहां तक की स्थानीय पार्षद वंदना अग्रवाल भी अपनी बेटी का कम्प्यूटराइज्ड प्रमाणपत्र नहीं बनवा पा रही। इसके लिए उनके पति प्रवीण अग्रवाल चार से अधिक बार सेक्टर कार्यालय पर चक्कर लगा चुके। वहां मौजूद कर्मचारी का एक ही जवाब होता था कि स्वास्थ्य अधिकारी के साइन नहीं हो रहे। इसकी शिकायत मिलने पर पार्षद बृजेश शर्मा नीटू सोमवार को वहां पहुंचे। उन्हें कंपनी के कर्मचारी ने 130 फार्म का पुलिंदा दिखा दिया।
किसे हो रही थी परेशानी
उसने कहा स्वास्थ्य अधिकारी अवकाश पर हैं, राजस्व अधिकारी रिंकल गुप्ता को जिम्मेदारी दी तो अधिक फार्म लेकर आने के लिए इंकार करती है। इस पर नीटू ने आयुक्त शिवप्रसाद एम नकाते से बात की। उन्हें बताया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम आदमी परेशान हो रहा है। इस पर उन्होंने आरओ को पहले तो कार्यालय आने को कहा। जब उन्हें बताया गया कि वे अदालत में हैं तो उन्हें वहीं पर सभी 130 फार्म पर साइन करने को कहा। इसके बाद सेक्टर से एक कर्मचारी सभी फार्म लेकर अदालत पहुंचा, जहां पर आरओ गुप्ता ने साइन किए।
स्वास्थ्य अधिकारी को चार्जशीट दी जाएगी
आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने कहा है कि यह गंभीर मामला है। स्वास्थ्य अधिकारी अवकाश से आने के बाद भी लापरवाही बरत रहे हैं। उन्हें नोटिस देने व चार्जशीट जारी करने के लिए कहा है।
गंभीर मामला है यह
पार्षद बृजेश शर्मा नीटू ने कहा है कि दो से तीन दिन में बनने वाले प्रमाणपत्र के लिए लोगों को महीने भर तक चक्कर लगाने पड़े तो यह गंभीर विषय है। इसी को लेकर वे सेक्टर कार्यालय गए थे, आयुक्त से बात की, उन्होंने तुरंत समस्या का समाधान करवाया।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh