सोमवार को चंबल रेस्ट हाउस में विधायक संदीप शर्मा ने जलदाय विभाग के अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में पेयजल समस्या पर अभियंताओं से कहा कि आप लोग पार्षदों के साथ फील्ड में जाएं, तभी वार्डों में हो रही किल्लत का पता चलेगा। मीटिंग में कोटा दक्षिण क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने टैंकरों से पानी की सप्लाई की मांग की।
हैंडपंप सूखने की समस्या
यहां पार्षद देवेंद्र चौधरी ने कहा कि महावीरनगर विस्तार योजना में 100 मीटर का पाइप डालना है। जलदाय के इंजीनियर ध्यान नहीं दे रहे और प्रेशर से पानी न मिलने पर हमारे कपड़े फाड़ने पर उतारू हैं। पार्षद बृजमोहन गौड़ ने सुभाषनगर, वाम्बे योजना में हैंडपंप सूखने की समस्या बताई। पार्षद गोपालराम मंडा, महक गौतम, विनोद नायक, ध्रुव राठौड़, प्रकाश ने वार्डों में पाइप लाइनों के अभाव में पानी की किल्लत बताई। इसके अलावा रमेश आहूजा ने शॉपिंग सेंटर और रजिया पठान ने अनंतपुरा की समस्या बताई।
कॉलोनियां हैंडओवर करने का मामला उठा
बैठक में यूआईटी की 16 कॉलोनियां जलदाय विभाग को हैडओवर करने का मामला उठा। जलदाय विभाग के अभियंताओं ने विधायक से कहा कि यूआईटी ने आधा अधूरा रिकॉर्ड दिया है। इस कारण उन्हें जलापूर्ति करवाने में असुविधा हो रही है। ठेकेदार जलदाय विभाग के निर्देशों की पालना नहीं कर रहा। ऐसे में विधायक ने यूआईटी अधिकारियों को पूरे रिकॉर्ड जल्द सौंपने को कहा।
जलदाय विभाग को नहीं मिला बजट
विधायक ने मीटिंग के दौरान पहले चीफ इंजीनियर सीएम चौहान व प्रिंसिपल सेक्रेट्री जेसी मोहंती से बात की। चूंकि सरकार द्वारा पाइप लाइनों के लिए जारी किए 5 करोड़ का बजट जलदाय विभाग को अभी तक नहीं मिला। विधायक के बात करने पर चीफ इंजीनियर व प्रिंसिपल सेक्रेट्री ने जल्द बजट सेशन कर भेजने की बात कही। वहीं, विधायक के बात करने पर कलेक्टर ने आरकेपुरम, सुभाषनगर, वाम्बे योजना, राजीव गांधीनगर, श्रीनाथपुरम व अनंतपुरा में टैंकर से पानी सप्लाई करने का आश्वासन दिया।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai