एक हैंडपंप के सहारे पूरा गांव, पानी के लिए लगती है लाइन

एक हैंडपंप के सहारे पूरा गांव, पानी के लिए लगती है लाइन

एक हैंडपंप के सहारे पूरा गांव, पानी के लिए लगती है लाइन

रियासतकालीन उम्मेदगंज पूरे साल एक हैंडपंप के पानी पर निर्भर है। गर्मी बढ़ने के साथ ही इनकी समस्या और बढ़ जाती है। नगर निगम के वार्ड 8 का हिस्सा उम्मेदगंज के लोगों की इस पीड़ा को सुनने वाला कोई नहीं है। गांव में एक ही हैंडपंप का पानी पीने योग्य है, बाकी सबका पानी खारा हो चुका है।
कई हैंडपंप का पानी खारा
शहर से सटे हुए उम्मेदगंज गांव की आबादी करीब 3500 है। यहां देवली अरब रोड़ की तरफ से आते समय गांव के कोने पर लगे हैंडपंप चालू है और इससे सारा दिन महिलाएं पानी भरती हैंं । गांव के अंदर भी दो दर्जन सरकारी हैंडपंप लगे हैं। कुछेक घरों में ट्यूबवेल हैं, लेकिन इनका पानी खारा और कड़वा है। इसलिए ग्रामीण इसे पीने से परहेज करते हैं। भास्कर ने मंगलवार की उम्मेदगंज की महिलाओं और पुरुषों से उनकी पीड़ा जानी। उन्होंने कहा कि हमें तो जलदाय विभाग पानी उपलब्ध करवाए।
दर्शनार्थियों को लेकर गांववासी है चिंतित
हैंडपंप पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि वे तो जैसे-तैसे इस हैंडपंप से पानी भरकर प्यास बुझा ही लेते हैं, लेकिन इस बार तो गांव के ऐसे हालात हैं कि नवरात्रा में डाढ़ देवी जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए भी प्याऊ नहीं लगा सकते।
अटकी पड़ी है अकेलगढ़ की पाइप लाइन
स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के कांकड़ (मुहाने पर) मिनी अकेलगढ़ प्लांट से आई हुई लाइन पिछले तीन साल से अटकी पड़ी है, लेकिन उसका पानी उम्मेदगंज के लोगों को नहीं मिल रहा है। चूंकि, गांव में पाइप लाइन बिछाना बाकी है।
'आज दिखवाता हूं'
विधायक भवानीसिंह राजावत ने कहा है कि उम्मेदगंज गांव में हालात खराब हैं । मैं आज ही इस मामले को शॉट आउट करुंगा। इसके लिए जलदाय विभाग के एक्सईएन से बुलाकर तत्काल समाधान करवाता हूं। पाइप लाइन से पानी मिल सके।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh