कोटड़ी में युवक को मार-मार कर किया अधमरा, गिरफ्त में नही आए आरोपी

कोटड़ी में युवक को मार-मार कर किया अधमरा, गिरफ्त में नही आए आरोपी

कोटड़ी में युवक को मार-मार कर किया अधमरा, गिरफ्त में नही आए आरोपी

 कोटड़ी में 20 मार्च को दवा लेने गए एक युवक को 5-7 बदमाशों ने रंजिशवश पाइप, लकडिय़ों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। युवक को इतना पीटा कि उसके दोनों हाथ और पैर फैक्चर हो गए। पीड़ित युवक 8 दिनों से एमबीएस अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है।
पुलिस कर रही जांच
वहीं, पुलिस हमेशा की तरह मामला दर्ज करने के बाद अभी सिर्फ जांच ही कर रही है। गुमानपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक 20 मार्च रात 10 बजे मोहम्मद यामीन और उसका भाई मोहम्मद जाकिर कोटड़ी स्थित डॉ. एआर रहमान भारत चिकित्सालय पर अपनी मां के लिए दवा लेने गए थे। तभी वहां फारुख अब्दुल कलाम, लक्की, रिंकू, पिंटू सहित अन्यों ने यामीन के साथ मारपीट शुरू कर दी।
चैनल गेट में बंद कर दिया
उन्होंने सरियों, डंडों से मार-मारकर उसे अधमरा कर दिया। इससे उसके सिर, हाथ, पैर, पसलियों, चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। बीच बचाव करने आए भाई जाकिर से मारपीट करके उसे भी अंदर चैनल गेट में बंद कर दिया। घटना को 8 दिन हो गए लेकिन, पुलिस अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
पुलिस पर सांठगांठ का आरोप
8 दिनों के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर समाज और क्षेत्रवासी सोमवार को एसपी ऑफिस गए। जहां उन्होंने पंचायत कागजियान कोटा के बैनर पर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद 23 व 25 मार्च को आरोपियों के फोन आए, जिसमें उन्होंने केस वापस लेने व जान से मारने की धमकी दी। ज्ञापन में आरोप लगाया की पुलिस की बदमाशों से सांठगांठ है, क्योंकि 26 मार्च को परिजनों ने जांच अधिकारी नानकराम को फोन करके आरोपियों के घर होने की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। इधर, सचिव मोहम्मद साबिर ने बताया कि जल्द गिरफ्तारी न होने पर गुमानपुरा थाने का घेराव करके प्रदर्शन किया जाएगा।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh