आईएल पर तालाबंदी के प्रस्ताव के खिलाफ सांसद ओम बिरला की अगुवाई में इंस्ट्रूमेंटेशन ज्वाइंट फ्रंट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली में भारी उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव से मुलाकात की।
धरना पर बैठने की चेतावनी
उद्योग भवन में हुई इस मीटिंग में संयुक्त सचिव (भारी उद्योग एवं मशीन टूल्स विभाग) विश्वजीत सहाय के समक्ष बिरला ने आईएल के क्लोजर संबंधी प्रस्ताव पर कड़ी नाराजगी जताई और यहां तक कह दिया कि उद्योग बंद हुआ तो मैं धरना देकर बैठ जाऊंगा। हालांकि संयुक्त सचिव ने इसे मंत्रालय स्तर का निर्णय बताते हुए खुद की भूमिका सीमित होने का हवाला दिया।
14 मार्च को हो सकती मुलाकात
अब मामला कैबिनेट स्तर पर है, ऐसे में आगामी 14, 15 व 16 मार्च में किसी भी दिन बिरला ने कैबिनेट सचिव से मुलाकात के लिए टाइम मांगा है। माना जा रहा है कि कैबिनेट सचिव से सांसद की मुलाकात 14 मार्च को होगी। गौरतलब है कि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय आईएल की कोटा यूनिट के क्लोजर की तैयारी कर चुका है, जबकि इसी उद्योग की पलक्कड़ यूनिट को केरल सरकार लेने को तैयार है।
कौन-कौन थे शामिल
संयुक्त सचिव से मुलाकात में इंस्ट्रूमेंटेशन ज्वाइंट फ्रंट के नंद सिंह तंवर, घनश्याम बैरवा, एलसी गोपाल आदि शामिल थे। वहीं, सांसद ओम बिरला का कहना है कि अभी क्लोजर का प्रस्ताव कैबिनेट को नहीं भेजा गया है। लेकिन, भारी उद्योग मंत्रालय की यही मंशा है। हम कैबिनेट सचिव को अपनी बात से कन्वेंस करने का प्रयास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री से भी मिलेंगे। अपनी बात हर स्तर पर रखूंगा।
केंद्रीय मंत्री का पुतला जलाया
युवक कांग्रेस कोटा दक्षिण के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तलवंडी सर्किल पर उद्योग मंत्री अनंत गीते का पुतला जलाया। अध्यक्ष मोनू मरमट ने कहा कि कोटा में भाजपा की ओर से एक भी उद्योग नहीं लगाया गया है और न ही एक भी व्यक्ति को रोजगार दिया गया पूर्व पार्षद नरेंद्र खींची ने कहा कि कोटा में आईएल समेत किसी फैक्ट्री को बंद नहीं होने दिया जाएगा।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai