नन्हों को ट्रेंड कोच सिखाएंगे बैडमिंटन स्किल्स, ब्वॉयज और गर्ल्स दोनों ले सकेंगे भाग

नन्हों को ट्रेंड कोच सिखाएंगे बैडमिंटन स्किल्स, ब्वॉयज और गर्ल्स दोनों ले सकेंगे भाग

नन्हों को ट्रेंड कोच सिखाएंगे बैडमिंटन स्किल्स, ब्वॉयज और गर्ल्स दोनों ले सकेंगे भाग

शहर के नन्हे खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को बैडमिंटन काेर्ट पर तराशा जाएगा। कोटा डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से जीके सिंघानिया बैडमिंटन हाल में 15 मार्च से लेकर 30 मार्च ट्रेनिंग कैंप शुरू होगा। इसमें कोच मोहम्मद अजहर के साथ चीफ मेंटर एसपीएस आनंद भी बच्चों की स्किल को बेहतर करने में गाइड करेंगे।
शॉट्स की प्रैक्टिस करवाई जाएगी
यह कैंप 15 साल आयु वर्ग के बच्चों के लिए लगाए जाएगा। इसमें ब्वॉयज और गर्ल्स दोनों भाग ले सकेंगे। ट्रेनिंग का समय दोपहर साढ़े तीन से शाम छह बजे तक रहेगा। एसोसिएशन के सेक्रेट्री आशीष माहेश्वरी ने बताया कि कैंप में टॉस, ड्राप, स्मैश, हाफ स्मैश, ड्रिबल, नेट शॉट, डाउन द लाइन स्ट्रोक, डिसेप्शन स्ट्रोक्स सहित अन्य शॉट्स की प्रैक्टिस करवाई जाएगी।
प्रैक्टिस सेशन सिंथेटिक कोर्ट पर होगा
इसके साथ ही बच्चों को मैच शुरू होने से पहले की जाने वाले वार्म अप एक्सरसाइज के बारे में बताया जाएगा। प्लास्टिक शटल एसोसिएशन की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रैक्टिस सेशन सिंथेटिक कोर्ट पर ही होगा। अब जीके सिंघानिया बैडमिंटन हाल के सभी कोर्ट पर अब सिंथेटिक शीट बिछाई जा चुकी है।
15 मार्च से पहले रजिस्ट्रेशन
इससे खिलाड़ियों के फुटवर्क में सुधार होगा। वहीं बड़ी प्रतियोगिताएं भी सिंथेटिक शीट पर होने के कारण उनको एडजस्ट हाेने में दिक्कत नहीं आएगी। खिलाड़ी 15 मार्च से पहले नयापुरा स्थित जीके सिंघानिया बैडमिंटन हाल पर रजिस्ट्रेशन फार्म भरवाकर एंट्री ले सकते हैं।
बिगनर्स पर रहेगा फोकस
एसोसिएशन का मकसद नए प्लेयर्स को कोर्ट पर लाकर उनकी अच्छा खिलाड़ी बनाने का है। कम उम्र के बच्चे, जो खेलने में रुचि रखते हैं, उन पर एसोसिएशन का फोकस रहेगा। रैकेट ग्रिप पकड़ना, शटल को हिट करना जैसे बेसिक्स पर ध्यान दे सुधार किया जाएगा।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh