लैपटॉप वितरण में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलेट ने तथ्यात्मक रिपोर्ट के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
कमेटी शुक्रवार को बूंदी आकर मामले की जांच करेंगी। वहीं जिला कलेक्टर ने निदेशक, माध्यमिक शिक्षा को पत्र लिखकर मार्गदर्शन चाहा है,ताकि छात्र-छात्राओं में व्याप्त आक्रोश को दूर किया जा सके। उधर, गुरुवार को आमरण अनशन के तीसरे दिन सुबह पार्षद निलोफर को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि शाम को चार छात्राओं शाहिना अब्बासी, आशु खान, सरस्वती कुशवाह, रश्मि भट्ट को मेडिकल के बाद अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। पात्रता रखने वाली छात्राओं को लैपटॉप नहीं दिए जाने के मामले को लेकर यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के बाहर आमरण अनशन किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस प्रदेश महासचिव धीरज गुर्जर ने इस पूरे मामले से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को अवगत कराया है। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।
जिसमें धीरज गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, प्रदेश सचिव कमल मीणा को शामिल करते हुए तथ्यात्मक रिपोर्ट लेने के लिए बूंदी जाने का निर्देश दिया। ]
मांग पर अड़े हैं अनशनकारी: कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम रवि वर्मा, तहसीलदार चरतलाल मीणा, डीएसपी भंवरसिंह शेखावत अस्पताल में भर्ती पूजा भट्ट से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। इसके बाद अनशन स्थल पर भी आए। यहां तीनों अधिकारियों ने चर्मेश शर्मा सहित अन्य अनशनकारियों से वार्ता की, लेकिन वे लोग अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। इस दौरान युकां लोकसभा महासचिव जगरूपसिंह रंधावा, इमरान कादरी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रोहित बैरागी, सुजात अली मौजूद थे। इस मामले को लेकर कांग्रेसी पार्षद टीकम जैन,मनोज मीणा, रोहित बैरागी, लोकेश ठाकुर,अजरुहद्दीन, डॉ. हिना अगवान, जितेंद्र दाधीच, रिंकू पठान ने भी ज्ञापन दिया।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai