शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार से स्कूलों में शिक्षा संबलन अभियान के तहत निरीक्षण हुआ। बूंदी रोड स्थित राउप्रावि गणेशपाल बालापुरा में मीटिंग में व्यस्त होने के कारण कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर दोपहर तक निरीक्षण के लिए नहीं आ सके। सर्वशिक्षा अभियान के तहत यहां संदर्भ व्यक्ति रीमा शारदा ने स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों की गुणवत्ता जांची। जबकि, सुबह से ही कलेक्टर के आने का स्कूल प्रशासन यहां इंतजार करता रहा। कलेक्टर के निरीक्षण को लेकर स्कूल में तैयारियां की गई थी।
पानी तक की व्यवस्था नहीं
शहरी क्षेत्र में स्थित 81 बच्चों के नामांकन वाले इस स्कूल में पेयजल से लेकर मिड-डे मील बनाने और बर्तन मांजने के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं मिली। घर से बच्चे बोतल भरकर पानी लाते रहे। कुछ बच्चे करीब 500 मीटर दूर बोरवेल से पानी लेकर आए। मिड-डे मील बनाने के लिए भी कुक-कम हेल्पर बोरवेल से पानी लाती है। यहां पानी की सुविधा नहीं होने से बच्चे थालियों को राख से मांजते रहे। बच्चों ने बताया कि आठ दिन से पाइप लाइन टूटी है। जिससे यहां पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।
बच्चों की पीड़ा सुन पार्षद पुटरा पहुंचे स्कूल
पिछले आठ दिन से स्कूल में पानी की समस्या सुन स्थानीय पार्षद राकेश पुटरा भी पहुंचे। पुटरा ने स्कूल इंचार्ज ललिता वर्मा से समस्याएं जानी। इनमें पेयजल, कैंपस में मलबा, बिजली का टूटा पोल, कमरों की कमी की समस्याएं गिनाई। पार्षद पुटरा ने समस्या सुन आश्वासन दिया। पुटरा ने यहां कक्षा दो में जाकर बच्चों से पहाड़े, गिनती और कविता सुनी। यहां धूप में बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका से बच्चों को छाया में बिठाने के लिए कहा।
पार्षद पुटरा ने दिया आश्वासन
- कैंपस में बिजली का टूटा पोल देख एईएन को फोन किया।
-दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया।
- बोरवेल से स्कूल तक टूटे पाइप को सही करने के लिए महापौर को फोन किया।
- बोरवेल से स्कूल तक टूटे पाइप को सही करने के लिए महापौर को फोन किया।
- गुरुवार से समस्या के समाधान की बात कही।
- स्कूल परिसर में फैले मलबे को हटवाने के लिए निगम की जेसीबी से मलबे को समतल कराने की बात कही।
- उन्होंने कमरे के लिए विधायक कोष से स्वीकृत पांच लाख रुपए से कमरे बनाने की बात कही।
- स्कूल परिसर में फैले मलबे को हटवाने के लिए निगम की जेसीबी से मलबे को समतल कराने की बात कही।
- उन्होंने कमरे के लिए विधायक कोष से स्वीकृत पांच लाख रुपए से कमरे बनाने की बात कही।
पांचवीं के बच्चे अंग्रेजी में नाम भी नहीं लिख पाए
सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी जगदीश कुमार ने नयापुरा कायन हाउस स्कूल का निरीक्षण किया। यहां कक्षा पांचवीं के बच्चे अंग्रेजी में अपना नाम नहीं लिख सके। एडीपीसी ने इसे गंभीरता से लिया। यहां कक्षा तीन का स्तर अच्छा रहा। पांचवीं के छात्रों में अंग्रेजी विषय में कमजोरी रही।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai