श्रीनाथपुरम स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए खोलने से पहले उसके उद्घाटन करवाने के लिए अब भी जनप्रतिनिधि अड़े हुए हैं। वहीं इसके अभाव में परेशान हो रहे शहर के खिलाड़ी व बच्चे लगातार भास्कर को अपनी पीड़ा शेयर कर रहे हैं।
मैराथन की तैयारी कर रहा
रविवार को भी एक धावक ने भास्कर को वाट्स एप पर अपनी पीड़ा बताई कि वो मैराथन की तैयारी कर रहा है, लेकिन स्टेडियम के अभाव में आरएसी ग्राउंड में प्रेक्टिस करने जाना पड़ता है, जो घर से 4 किलोमीटर दूर है। महावीरनगर विस्तार योजना निवासी शिवम शर्मा का कहना है कि वो धावक है और मैराथन के लिए हर रोज प्रेक्टिस करता है।
घर से 4 किलोमीटर दूर है
श्रीनाथपुरम स्टेडियम शुरू नहीं होने के कारण शिवपुरा स्थित आरएसी के ग्राउंड में जाना पड़ता है। जो उसके घर से 4 किलोमीटर दूर है। दो महीने से स्टेडियम शुरू होने का इंतजार कर रहा है और हर रोज इसी आस में रहता है कि अब चालू हो जाए। शिवम ने गुहार की कि स्टेडियम चालू हो जाए तो उसकी मैराथन की तैयारी सही तरीके से हो सकेगी।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai