कोटा की धरती पर रविवार को नया कीर्तिमान स्थापित हुआ। दिल की सेहत के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए हार्ट वाइज ग्रुप की ओर से हुई वॉकाथॉन ने इस श्रेणी की अन्य रैलियों के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। रैली में हजारों लोग शामिल हुए। आयोजकों ने दावा किया कि यह वॉक एंड रन श्रेणी में देश की सबसे बड़ी रैली है।
आयोजन की हुई वीडियोग्राफी
आयोजन की हर एंगल से वीडियोग्राफी कराई गई है, जो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भेजी जाएगी। लिम्का बुक में इसका क्लेम पहले ही किया जा चुका है।
वॉकाथॉन के लिए रजिस्ट्रेशन का समय सुबह साढ़े 6 बजे रखा था, लेकिन लोग तड़के साढ़े 4 बजे से ही उम्मेद क्लब पहुंचना शुरू हो गए। ऐसे में 7 बजे से पहले रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध 10 हजार टैग खत्म हो गए।
वॉकाथॉन के लिए रजिस्ट्रेशन का समय सुबह साढ़े 6 बजे रखा था, लेकिन लोग तड़के साढ़े 4 बजे से ही उम्मेद क्लब पहुंचना शुरू हो गए। ऐसे में 7 बजे से पहले रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध 10 हजार टैग खत्म हो गए।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai