बजरी से भरा ट्रक निगम ने जब्त किया, कर्मचारी को किया निलंबित

बजरी से भरा ट्रक निगम ने जब्त किया, कर्मचारी को किया निलंबित

बजरी से भरा ट्रक निगम ने जब्त किया, कर्मचारी को किया निलंबित

 नगर निगम प्रशासन ने दशहरा मैदान में ट्रक से बजरी लाकर ट्रैक्टरों में भरकर भेजने की कार्रवाई पर रोक लगाई है। ट्रक व ट्रैक्टर की बजरी को निगम में खाली करवाकर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नगर निगम से अनुबंधित लिखा हुआ था। जांच में यह फर्जी पाया गया। इस बीच पार्षद यूसुफ कड़क ने ट्रक को अपना व पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र खींची का बताया है।

दशहरा मैदान में बजरी का ट्रक लाकर उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर शहर में सप्लाई करने का कारोबार चल रहा है। शुक्रवार को जब एक ट्रक को वहां खड़े होकर ट्रॉलियों में बजरी भरते हुए देखा गया तो उपायुक्त अशोक त्यागी और राजेश डागा ने उसे पकड़ लिया। वहां पाया गया कि निगम का ही एक कर्मचारी अब्दुल बशीर इस काम में लिप्त है। उन्होंने ट्रक के चालक को पुलिस के हवाले कर दिया तथा ट्रक व ट्रैक्टर को निगम के पुराने कार्यालय में भेजकर बजरी को खाली करवा दिया।
इस दौरान पार्षद युसूफ कड़क व पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र खींची भी वहां पहुंच गए। उन्होंने निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया। पार्षद ने कहा कि ट्रक उनका व खींची का है। लेकिन, दशहरा मैदान कोई बजरी का ट्रक आता है तो क्या निगम को उसे जब्त करने का अधिकार है। ट्रक को जब्त करने का अधिकार आरटीओ व पुलिस को है। निगम अधिकारी कब से यह काम करने लग गए। उन्होंने निगम अधिकारियों की इस कार्रवाई को गलत बताया।
उधर, उपायुक्त अशोक त्यागी ने बताया इस कार्य में लिप्त निगम के कर्मचारी अब्दुल बशीर को निलंबित कर दिया गया है। दशहरा मैदान में बजरी का व्यापार चल रहा था, इसलिए ट्रक व ट्रैक्टर को पकड़कर बजरी को जब्त किया गया। चालक को पुलिस के हवाले किया गया। मैदान में बड़ी मुश्किल से अतिक्रमण हटाए गए हैं। अब दुबारा से यहां पर कोई कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी।
यूनिपोल हटाए
निगम की टीम ने शुक्रवार को भी शहर में अवैध होर्डिंग व यूनिपोल हटाए। राजस्व समिति के अध्यक्ष महेश गौतम लल्ली ने बताया कि सीएडी सर्किल पर तीन यूनिपोल हटाए गए। जब वे स्टेशन गए तो वहां पर काफी यूनिपोल को लगाने वालों ने पहले ही हटा लिया। वहां इन्हें लगाने वाली जगह को नष्ट कर दिया गया है।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh