कैथून रोड स्थित धाकड़खेड़ी गांव में गुरुवार को एक मकान पर काम करते समय 33 केवी लाइन के करंट से एक मजदूर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने देहात भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमराज नागर के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह 10 बजे रायपुरा चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। दो घंटे तक झालावाड़ नेशनल हाइवे-12 और सांगोद स्टेट हाइवे पर वाहनों की कतार लगी रही।
सूचना पर तहसीलदार और उद्योगनगर थाने की पुलिस के अलावा आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। काफी समझाइश के बाद भी लोग नहीं माने और 10 लाख रुपए मुआवजा राशि के अलावा मकान मालिक के साथ ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते रहे। यहां पहुंचे लाडपुरा विधायक भवानीसिंह राजावत ने परिजनों को सीएम सहायता कोष, जयपुर डिस्कॉम और प्रॉपर्टी डीलर से चार लाख रुपए मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग माने और रायपुरा चौराहे से शव उठाया। उद्योगनगर पुलिस ने दो हाइवे पर यातायात प्रभावित करने के मामले में 10 नामजद सहित सवा सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
करंट के साये में मजदूर कर रहे थे निर्माण
कैथून रोड पर गुरु प्र्रॉपर्टी डीलर ने धाकड़खेड़ी गांव के पास प्लानिंग काट रखी है। यहां नरेंद्र मीणा ने प्लाट लेकर मकान का काम शुरू कराया। इस मकान के ऊपर से 33 केवी हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। गुरुवार को यहां मजदूर काम कर रहे थे। अचानक गंदी फली निवासी राकेश बैरवा करंट की चपेट में आ गया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
देहात भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमराज नागर, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महावीर सुमन व भाजपा शहर जिला मंत्री राकेश मिश्रा ने विद्युत लाइन के नीचे भूखंड बेचने पर जिला प्रशासन और यूआईटी को जमकर कोसा। नियम कायदों को ताक पर रखकर चल रहे निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की। साथ ही मकान मालिक और प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai