यूडी टैक्स सहित अन्य कर जमा नहीं कराने पर निगम प्रशासन ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई करते हुए शहर के 5 मैरिज गार्डन को सीज कर दिया। इनमें से 3 ने शाम को पैसा जमा करवाया तो उनके ताले खोल दिए गए।
निगम अधिकारियों की निगाह अब दूसरे मैरिज गार्डन पर है। निगम उपायुक्त राजेन्द्र सिंह चारण के अनुसार शहर में लगभग 158 मैरिज गार्डन हैं। कई बार कहने के बावजूद ये नगरीय कर, पंजीयन शुल्क, सफाई शुल्क आदि जमा करवाने के लिए तैयार नहीं हुए।
मैरिज गार्डन संचालकों का कहना था कि पंजीयन शुल्क बहुत अधिक है। यह जयपुर की तर्ज पर ही लिया जाए। नगर निगम ने पंजीयन शुल्क को छोड़कर बाकी पैसा जमा करवाने के लिए कहा, लेकिन 19 मैरिज गार्डन संचालकों ने ही पैसा जमा करवाया। इस पर निगम प्रशासन ने सभी को नोटिस जारी कर दिए। 5 की कुर्की के भी आदेश जारी हो गए। इसकी पालना में निगम के तीनों उपायुक्त व राजस्व समिति के अध्यक्ष टीम के साथ पहुंचे और पांचों को सीज कर दिया।
सीज किया तो मचा हड़कंप
उपायुक्त राजेन्द्र सिंह, अशोक त्यागी व राजेश डागा के नेतृत्व में टीम दोपहर में एयरपोर्ट के सामने कलाल सामुदायिक भवन पहुंची। वहां से कर्मचारियों को बाहर करके ताला लगाया और सीज कर दिया।
चल रही थी शादी की तैयारी, हलवाई बना रहे थे मिठाई, निगम ने ताला लगाया तो मचा हंगामा
निगम टीम उत्सव वाटिका में पहुंची तो वहां माहेश्वरी परिवार का विवाह समारोह चल रहा था। हलवाई खाना बना रहा था। सभी को बाहर निकालकर वहां ताला लगा दिया। जिसके घर में शादी थी वह तथा हलवाई अधिकारियों से समय मांगते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी और ताला लगा दिया।
हालांकि टैक्स जमा करवाने पर शाम को इसके ताले खुल गए। महावीर जैन सामुदायिक भवन पर भी ताला लगाया। तलवंडी में पुष्पा मैरिज गार्डन संचालक ने पैसे जमा कराने की करते हुए समय मांगा। उन्हें शाम तक का समय दिया गया, लेकिन उन्होंने राशि अधिक होने की बात कहकर पैसे जमा नहीं करवाए। इस पर शाम को उसे सीज कर दिया। संचालक ने इस दौरान काफी हंगामा किया। स्टेशन इलाके के फूलकंवर मैरिज गार्डन को भी सीज किया गया।
3 ने जमा करवाई राशि खुलवाए ताले
सीज होने के तुरंत बाद कलाल सामुदायिक भवन, उत्सव वाटिका, पुष्पा मैरिज गार्डन के संचालकों ने निगम में पहुंचकर तुरंत राशि जमा करवाई। आरओ कीर्ति के अनुसार पुष्पा मैरिज गार्डन पर 1.86, उत्सव वाटिका पर 3.50 लाख, कलाल मैरिज गार्डन पर 3.91 लाख रुपए बाकी थे, जो जमा हो गए। फूलकुंवर मैरिज गार्डन पर 6.13 तथा महावीर मैरिज गार्डन पर 5 लाख रुपए बाकी हैं। पैसे जमा करवाने पर तीनों मैरिज गार्डन के ताले खोल दिए गए।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai