नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने मंगलवार को सीएडी चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की खानापूर्ति की। इस दौरान दो दुकानों के टीनशेड हटाए और बाकी को चेतावनी देकर चलते बने। इस बीच अतिक्रमी समिति अध्यक्ष प्रकाश सैनी व प्रभारी राकेश व्यास को मोबाइल पर नेताओं से बात करवाते रहे। वे सुनते रहे और कार्रवाई को बीच में ही छोड़कर चले गए।
जानकारी के अनुसार सीएडी सर्किल पर अतिक्रमण होने की शिकायत पोर्टल पर की गई थी। इस पर पूरी टीम मंगलवार की शाम को यहां पहुंची। एक दुकान के बाहर सड़क पर ही लगाए फ्रिज व अन्य सामान को हटाया, दूसरी दुकान का टीनशेड तोड़ा और बाकी को चेतावनी देकर चले गए। जबकि, यहां पर कई लोगों ने फुटपाथ पर भी कब्जा किया हुआ था। उसे 10 फीट तक आगे बढ़ाकर टाइल्स लगाई हुई है। अंदर जाने का रास्ता भी बंद किया हुआ है। कोने पर कचौरी वाले ने तो भट्टी लगाकर इसे पूरी तरह रोका हुआ है। स्थानीय लाेगों ने इसकी शिकायत भी की। अतिक्रमण प्रभारी देखते रहे और मोबाइल पर बात करते हुए चलते चले गए। इस दौरान एक गुमटी को तोड़ने के लिए व टीनशेड हटाने के लिए जेसीबी वाले को आदेश भी दे दिए लेकिन, जैसे ही उसने तोड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की, मना कर दिया गया। कार्रवाई में भेदभाव को लेकर लोगों ने असंतोष जताया है।
यूआईटी ने भी तोड़े अतिक्रमण
इधर, यूआईटी की टीम ने भी रंगबाड़ी के कृष्णानगर में पट्टे से अधिक बने एक मकान को तोड़ दिया। मकान मालिक राजकुमार मित्तल ने आरोप लगाया कि मकान पर ताला लगा हुआ था, उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। उनके मकान से सवा तीन लाख रुपए व एक लाख रुपए के जेवर भी गायब हो गए। इस मामले में उन्होंने एसपी को भी शिकायत दी है। उधर, तहसीलदार रामकल्याण यादवेन्द्र ने कहा कि पोर्टल पर इसकी शिकायत हुई है। रविवार को जांच करने के बाद परिवार वालों को सूचना भी दे दी गई थी। जितना अधिक निर्माण था, उतना ही तोड़ा गया है। इसके अलावा अधिक नहीं तोड़ा।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai