गुर्जर समाज की ओर से मंगलवार को भगवान देवनारायण जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शहर सहित आसपास के गुर्जर समाज के लोग इसमें शामिल हुए। किशोरपुरा पद्मनाथ मंदिर से सुबह पूजा-अर्चना के साथ भगवान देवनारायण और साडू माता के जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
यात्रा 10 किमी का मार्ग तय कर सीएडी सर्किल, केशवपुरा चौराहा, गणेश नगर चौराहे होते हुए खड़े गणेशजी के पीछे देवनारायण मंदिर पहुंची। यहां समाज की सभा भी हुई। विधायक प्रहलाद गुंजल भी घटोत्कच चौराहे से शोभायात्रा में शामिल हुए।
सजी-धजी बग्घी में भगवान देवनारायण की झांकी के अलावा हाथी, दो दर्जन घोड़े, ऊंटगाड़ी, बैंडबाजे और पांच बग्घी शामिल रही। एक दर्जन झांकियों में साडूमाता और पॉलीथिन मुक्त हो हमारा शहर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। अखाड़ों के महिला पहलवानों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। वहीं, समाज के महिला-पुरुषों ने भजनों पर पारंपरिक नृत्य भी किया। शोभायात्रा में महोत्सव समिति संरक्षक पूर्व सरपंच रामलाल गुंजल, राजस्थान गुर्जर विकास परिषद प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार गुर्जर, विकास तंवर, राजस्थान कच्ची बस्ती कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष गुर्जर सहित समाज के प्रबुद्धजन शहरवासियों का अभिवादन करते हुए चल रहे थे।
समाज की एकजुटता पर दिया बल
भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में हुई सभा में समाज के जनप्रतिनिधियों, अखाड़ों प्रमुखों और भामाशाहों का समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। यहां जिला प्रमुख सुरेंद्र सिंह गुर्जर, पार्षद ओम गुंजल, कवि मुकुटमणिराज ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। संरक्षक रामलाल गुंजल ने धन्यवाद दिया।
शोभायात्रा में पटेबाजों के करतब देख रोमांचित हो उठे लोग
अखाड़ेबाजों ने शोभायात्रा में हैरतअंगेज करतब दिखाए। हाथों पर बाइक उठाना, चकरी चलाना, शरीर पर बाइक निकालना, ट्यूबलाइट फोड़ना, लठ से मुकाबला करना, तलवार से आंखों से काजल निकालना, महिला पहलवानों द्वारा तलवारबाजी, चक्र घुमाने के करतबों को देख लोग रोमांचित हो उठे। इस दौरान मंशापूर्ण हनुमान व्यायामशाला छावनी, मंगलेश्वर व्यायामशाला रामचंद्रपुरा छावनी, संकट मोचन हनुमान अखाड़ा बड़गांव, देवनारायण मंदिर विकास समिति महावीर नगर विस्तार योजना, हाड़ौती गुर्जर महासभा किशोरपुरा के पटेबाजों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
दिया स्वच्छ भारत का संदेश
राजस्थान गुर्जर विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार गुर्जर ने बताया कि पहली बार शोभायात्रा में स्वच्छ भारत का संदेश दिया गया। इसमें एक पेड़ के माध्यम से पॉलीथिन मुक्त शहर और स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने के संदेश दिए गए। रास्ते में प्लास्टिक के गिलास का इस्तेमाल नहीं किया गया। संरक्षक रामलाल गुंजल ने बताया कि महाप्रसादी में भी प्लास्टिक पत्तल व गिलास का इस्तेमाल नहीं किया गया।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai