गीते जी, आप कैसे उद्योग मंत्री! जो उद्योगों को ही बंद कर रहे हैं

गीते जी, आप कैसे उद्योग मंत्री! जो उद्योगों को ही बंद कर रहे हैं

गीते जी, आप कैसे उद्योग मंत्री! जो उद्योगों को ही बंद कर रहे हैं

आईएल को बचाने के लिए शहरवासियों ने मंगलवार को चार घंटे तक 210 फीट लंबे और 5 फीट चौड़े बैनर पर अपनी बात लिखकर सरकार को संदेश दिया। विज्ञान नगर फ्लाईओवर की दीवार पर लगे बैनर पर युवाओं से लेकर महिला, पुरुष, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी, स्टूडेंट्स ने पीएम मोदी, उद्योग मंत्री अनंत गीते से आईएल को बचाने की मांग उठाई।
 

- एमएम महावर ने बैनर पर लिखा- आज डिजिटल इंडिया की बातें करते हैं। आईएल डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टेक्नॉलॉजी (लैपटॉप, टच स्क्रीन) आज से 30 वर्ष पहले 1985 में ही ले आई है और आज आप आईएल को बंद करने की बात कर रहे हैं।
किसी ने स्कैच बनाया तो किसी ने शब्दों में बताई पीड़ा
- आईएल कोटा को शीघ्र पैकेज दिया जाए, हमें मेड इन इंडिया चाहिए, मेक इन इंडिया नहीं।
- मोदी जी हमने आपका ध्यान रखा, आप आईएल का ध्यान रखे।
- अनंत गीते जी आप तो उद्योग मंत्री हैं क्या यही आप का प्लान है कि उद्योग बंद किए जाएं।
- सोई हुई सरकार जागे और इंडस्ट्रीज बचाए और देश को आगे बढ़ाए।
- मेक इन इंडिया की जगह, मेक आईएल कोटा का विकास किया जाए।
- प्रधानमंत्री जी जैसे बेटी बचाना है, वैसे आईएल को बचाना है।
- स्मार्ट सिटी को स्मार्ट बनाने के लिए आईएल को चलाना है।
- आईएल कंपनी की प्रॉब्लम को गवर्नमेंट अपनी फैमिली प्रोब्लम की तरह समझे।
- जब केंद्र सरकार का बजट घाटे में, राज्य सरकार का बजट घाटे में, सरकार के सभी बजट घाटे में तो सरकारी उपक्रमों के साथ पक्षपात क्यो?
- आईएल को बचाना है नवयुवकों को रोजगार दिलाना है।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh