पोस्टमार्टम के बाद घर तक निशुल्क शव पहुंचाने के लिए शुरू की एंबुलेंस

पोस्टमार्टम के बाद घर तक निशुल्क शव पहुंचाने के लिए शुरू की एंबुलेंस

पोस्टमार्टम के बाद घर तक निशुल्क शव पहुंचाने के लिए शुरू की एंबुलेंस

शवों पर कफन, पोस्टमार्टम के बाद शव को घर तक पहुंचाने तथा बाहर जाने वाले शवों के लिए ताबूत आदि देने की निशुल्क व्यवस्था का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान इंतकाल इन्तेजामिया कमेटी द्वारा इसके लिए एक एंबुलेंस भी उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रहलाद गुंजल थे।
 

श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान के संस्थापक राजाराम कर्मयोगी ने बताया कि शहर में दूर दराज से आने वाले व्यक्ति की सड़क दुर्घटना और आत्महत्या के बाद पोस्टमार्टम रूम से शव को अपने घर तक ले जाने में समय बहुत ही विकट हालातों से जूझना पड़ता है। इस दुख की घड़ी में भी शव को ले जाने में एम्बुलेंस संचालक मनमानी करते हैं। इनके द्वारा शव को सुरक्षित रखकर ले जाने ताबूत, बर्फ, पॉलीथिन व अन्य सामग्री की व्यवस्था के नाम पर परिजनों से मोटी राशि वसूली जाती है। लोगों की इन तकलीफों को देखते हुए संस्थान ने ये शुरूआत की है।

शहर से दूर दराज ले जाए जाने वाले शवों के लिए ताबूत, बर्फ पॉलीथिन, कपूर व अन्य सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रूम के बाहर इस व्यवस्था के लिए एक कर्मचारी नियुक्त किया गया है। जो सुबह 8 से शाम 6 बजे तक वहीं पर उपस्थित रहकर इनकी व्यवस्थाएं कराएगा। निशुल्क एंबुलेंस पोस्टमार्टम रूम के बाहर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जिसका संचालन कर्मयोगी सेवा संस्थान इंतकाल इन्तेजामिया कमेटी द्वारा किया जाएगा। जो शहर में किसी भी स्थान तक निशुल्क शव पहुंचाएगी।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh