पूरे शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला, निगम को नहीं दिखे ये कब्जे !

पूरे शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला, निगम को नहीं दिखे ये कब्जे !

पूरे शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला, निगम को नहीं दिखे ये कब्जे !

राजीव गांधी नगर में मल्टी स्टोरियों के बीच नाले में खाली जमीन पर अतिक्रमण कर कुछ पशुपालकों ने तबेला बना रखा है। शहर में स्वच्छता अभियान चला, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। यहां के पार्षद गोपाल मंडा ने निगम सीईओ को अतिक्रमण हटाने के लिए 8 महीने पहले लेटर भी लिखा। पूरे शहर में अतिक्रमण अभियान चला, लेकिन यहां से अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

कैथूनीपोल फर्नीचर मार्केट के दुकानदार फुटपाथ पर सामान फैलाकर रखते हैं। इसकी वजह से चौड़ी सड़क गली जैसी हो गई है। एक तरफ से ऑटो आते ही यहां जाम लग जाता है। शॉपिंग सेंटर में नगर निगम की कार्रवाई और समझाइश के बार व्यापारियों ने अपने सामानों को बाहर रखना बंद कर दिया। लेकिन, यहां निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही व्यापारियों को समझाया गया।
भीतरियां कुंड में काफी पहले सौन्दर्यीकरण के लिए तीन गेट बनाए गए थे। लेकिन, धीरे-धीरे इन पर ही कब्जा हो गया। आसपास के कुछ दुकानदारों ने यहां पर अपने अपने वाहन खड़े करने शुरू कर दिए। एक गेट पर चायवाले ने पत्थर की पटिया लगाकर बैठने की व्यवस्था कर दी। इस अतिक्रमण की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh