कड़ी निगरानी के बीच होगी रीट, एक घंटे पहले पहुंचें केंद्र पर

कड़ी निगरानी के बीच होगी रीट, एक घंटे पहले पहुंचें केंद्र पर

कड़ी निगरानी के बीच होगी रीट, एक घंटे पहले पहुंचें केंद्र पर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट ) कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होगी। परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। आधे घंटे के बाद उनको सेंटर में जाने दिया जाएगा। नकल को रोकने के लिए 19 सतर्कता दल और 19 डिप्टी कोऑर्डिनेटर भी बनाए गए हैं।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार गहलोत ने बताया कि पहली पारी में लेवल-2 का एग्जाम होगा। इसमें 31224 अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। पहले लेवल की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इसमें 5086 अभ्यर्थी बैठेंगे। एडीईओ गहलोत ने बताया कि केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ-साथ पहचान पत्र की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी भी लेकर आनी होगी। कलेक्टर ने एडीएम सिटी सुनीता डागा को परीक्षा समन्वयक नियुक्त किया है। परीक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 10 में की गई है जिसका फोन नंबर 0744-2325342 रहेगा।
अभ्यर्थियों के लिए कोटा से भरतपुर तक स्पेशल ट्रेन
पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए कोटा से भरतपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन 13 फरवरी को चलाई जाएगी। साथ ही ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे। कोटा-भरतपुर परीक्षा स्पेशल शाम 4.30 बजे कोटा से रवाना होकर उसी दिन शाम 8.50 बजे भरतपुर पहुंचेगी। वापसी में ये गाड़ी भरतपुर से रात 10 बजे चलकर रात 2 बजे कोटा स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में तीन व रतलाम-कोटा-जयपुर पैसेंजर में दो एक्स्ट्रा कोच 13 फरवरी को लगाए जाएंगे। 7 फरवरी को कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस एवं रतलाम-आगरा फोर्ट पैसेंजर में सामान्य श्रेणी के तीन-तीन एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh