लक्खी बुर्ज पर रेस्टोरेंट चलाएगा नगर निगम, स्वायत्त शासन विभाग ने दी मंजूरी

लक्खी बुर्ज पर रेस्टोरेंट चलाएगा नगर निगम, स्वायत्त शासन विभाग ने दी मंजूरी

लक्खी बुर्ज पर रेस्टोरेंट चलाएगा नगर निगम, स्वायत्त शासन विभाग ने दी मंजूरी

अब लक्खी बुर्ज पर नगर निगम रेस्टोरेंट बनाएगा। इसके लिए देश की बड़ी रेस्टोरेंट व कैफे कंपनियों को पीपीपी मॉडल पर लीज पर दिया जाएगा। निगम के इस प्रस्ताव को स्वायत्त शासन विभाग ने भी स्वीकृति दे दी है। नगर निगम ने 2 साल पहले करीब 80 लाख रुपए की लागत से लक्खी बुर्ज का जीर्णोद्धार करवाया था।

कंपनियों को आमंत्रित करेगा निगम
शहर में एक और घूमने की जगह आबाद होते ही युवाओं की वहां भीड़ लगने लगी। इसे देखते हुए नगर निगम ने इसके ऊपर रेस्टारेंट शुरू करने की योजना बनाई। इस योजना को आयुक्त शिवप्रसाद एम नकाते ने बुधवार को कोटा आए स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव मंजीत सिंह को बताई। उन्होंने वहां का दौरा किया और इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी।
अब निगम इसके लिए ओपन टेंडर जारी कर रेस्टोरेंट खोलने के इच्छुक कंपनियों को आमंत्रित करेगा। इसके लिए कुछ कंपनियों से भी बात की जा रही है। यदि वे अपना आउटलेट यहां शुरू करें तो निगम पीपीपी मॉडल पर उन्हें जगह लीज पर दे सकता है।
पहले मना किया था रेस्टोरेंट के लिए
जिस समय इसका जीर्णोद्धार किया जा रहा था उस समय यहां पर रेस्टोरेंट चलता था। निगम ने उस रेस्टोरेंट को बंद कर दिया था। उसके पीछे तर्क दिया था कि खाने-पीने का काम शुरू होते ही यहां पर गंदगी होना शुरू हो जाएगी और इसका सौंदर्य बिगड़ जाएगा। अब आय बढ़ाने का दबाव आया तो निगम ने रेस्टोरेंट की प्लानिंग कर ली।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh