शहर की पॉश इलाके में गिने जाने वाले गुमानपुरा, शॉपिंग सेंटर, न्यू कालोनी में शुरू की गई डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण योजना कुछ ही समय में दम तोड़ गई। वार्ड 64 की इन कालोनियों व इसमें आने वाले शहर के प्रमुख बाजार के कचरा प्वॉइंट्स से कचरा ही नहीं उठ रहा।
हालत ये हो गई कि त्रस्त जनता और व्यापारी वहां के पार्षद रमेश आहूजा से शिकायत कर रहे हैं और पार्षद निगम को पत्र लिखकर कचरा उठाने की मांग कर रहे हैं। पत्र लिखने के बाद कचरा उठ जाता है, लेकिन दो-तीन दिन बाद फिर से वहीं कचरे के ढेर लग जाते हैं।
स्मार्ट सिटी की रेटिंग में कम नंबर मिलने के बाद भी निगम के अधिकारी व कर्मचारी सफाई को लेकर गंभीर नहीं है। बाजारों में सफाई के लिए भास्कर के पास काफी शिकायतें आ रही हैं। मल्टीपरपज स्कूल के सामने वाली सड़क पर पिछले 10 दिन से सफाई नहीं हुई। लगातार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस वार्ड में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का काम शुरू किया गया था। न्यू काॅलोनी निवासी गरिमा शर्मा बताती है कि घरों पर कचरा लेने कोई नहीं आता है, सामने कचरा पात्र में ही कालोनी के लोग कचरा फेंकते हैं, जहां से दो-तीन दिन में एक बार कचरा उठता है।
5 क्षेत्रों के 26 स्थानों पर लगे हैं ढेर
पार्षद आहूजा ने आयुक्त को पत्र लिखकर 5 इलाकों के 26 स्थानों के कचरा प्वाइंट्स बताए हैं जहां से कचरा नहीं उठ रहा है।
- शॉपिंग सेंटर: ईदगाह, रेलवे बुकिंग, स्कूटर मार्केट, गोपेश्वर पार्क के पास, छावनी चौराहा एलआईसी बिल्डिंग के सामने, वल्लभनगर चौराहे के पास।
- न्यू कालोनी: शीतला माता मंदिर के पास एवं पीछे, डॉ. आसनानी पार्क सामने, सुनील स्वीट के सामने, डॉ. लाल के सामने, कांग्रेस कार्यालय के सामने, मूमल गारमेंट के पास, सेंट्रल मॉल के सामने, गुमानपुरा पेट्रोल पंप पास, कोटड़ी से छावनी चौराहे के बीच।
- सिंधी कालोनी: झूले लाल मंदिर के पास, हनुमान मंदिर के पास, सब्जीमंडी के पास, संत कंवरराम धर्मशाला के पास, सिंधी स्कूल के बाहर।
- घोड़ा बस्ती: रिलायंस टावर के पास, टीलेश्वर महादेव मंदिर के पास,घोड़ा बस्ती स्कूल के बाहर।
- टीचर्स कालोनी व बैंकर्स कालोनी: तिकोना पार्क के पास, गुमानपुरा मेन रोड।
पार्षद रमेश आहूजा ने बताया कि न्यू कालोनी व सिंधी कालोनी में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शुरू किया गया था, लेकिन कचरा प्वॉइंट्स से ही कचरा नहीं उठ पा रहा है। इस संबंध में कई बार सफाई समिति व आयुक्त को शिकायत कर चुका हूं।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai