गवर्नमेंट कॉलेज में रैगिंग मामले को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार, कॉलेज प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार का पुतला फूंका। एबीवीपी भाजपा का अग्रिम संगठन है।एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी कुमार के नेतृत्व में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि कॉलेज प्रशासन की ओर से झूठे मामले दर्ज करवाकर परिषद के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया हैं। इस मामले में सरकार की ओर से भी किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की हैं। उन्होंने कहा कि कोटा प्रवास पर आए गृहमंत्री, उच्च शिक्षामंत्री को भी कार्रवाई के लिए कहा था,लेकिन कुछ भी परिणाम नहीं निकला है। प्रदर्शन में महानगर सहमंत्री अभिलाष, महाविद्यालय प्रमुख सचिन चौधरी, चंदन गुर्जर, पवन मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।
महेश शाक्यवाल से मानव अधिकार आयोग ने पूछा जवाब
मानव अधिकार आयोग ने पिछले दिनों कॉलेज में हुए रैगिंग प्रकरण के संबंध में कलेक्टर और सिटी एसपी की रिपोर्ट भिजवाकर छात्र महेश शाक्यवाल से आयोग ने जवाब मांगा है। शाक्यवाल से 22 मार्च से पहले जवाब भिजवाने के लिए लिखा है।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai