दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो में शहरवासियों ने काफी उत्साह दिखाया। लोग परिवार सहित पहुंचे और अपने नए सपनों व जरूरत के आधार पर बिल्डर्स के प्रोजेक्ट देखे। सुबह से लेकर रात 9.30 बजे समापन के समय तक लोग वहां पर जमे रहे।
हर बजट में मिला घर
दूसरे दिन एक्सपो का शुभारंभ विधायक संदीप शर्मा, शिवज्योति एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर महेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। एक्सपो में दिनभर आए लोगों को हर बिल्डर ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी। यहां हर किसी को अपने बजट में घर मिल गए। लोगों को एक ही छत के नीचे आवासीय योजनाओं व बैंक लोन की जानकारी भी मिल गई।
ये रहे मुख्य प्रायोजक
एक्सपो में मुख्य प्रायोजक रजत सिटी ग्रुप सहित रियल स्टेट के प्रमुख ब्रांड सुमंगलम ग्रुप, पुखराज ग्रुप, मुकंदरा हाइट्स, ओम मेटल इंफ्रा प्रोजेक्ट, शुभम ग्रुप, मेगनिमिनियस इंफ्रास्ट्रक्चर, पंडिया ग्रुप, सन प्राइम इंफ्रा, सुहाना ग्रुप अपने प्रोजेक्ट्स के साथ आए थे। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख आरएन रिंगसिया ने होम लोन लेने की प्रक्रिया बताई।
प्रॉपर्टी खरीदने में ये रखें सावधानियां
- सबसे पहले तो ये देखें कि कॉॅलोनी यूआईटी एप्रूव्ड है या एग्रीकल्चर की जमीन है।
- जिससे प्लाॅट या फ्लैट खरीद रहे हैं जमीन का टाइटल उनके नाम से है या किसी और के नाम से।
- उसका लेआउट प्लान एप्रूव्ड है या नहीं। बैंक लोन मिल सकता है या नहीं।
- एग्रीमेंट अक्सर अंग्रेजी में होता है और कई टेक्निकल शब्द आम जनता के समझ में नहीं आते।
- शर्तों को अच्छी तरह पढ़ने व समझने के बाद ही उस पर साइन करें।
- भुगतान समय पर नहीं देने पर बिल्डर पैनल्टी लेगा तो फ्लैट समय पर नहीं देने पर बिल्डर पर पनिशमेंट का प्रावधान है या नहीं।
- फर्निश्ड मकान है तो उसमें क्या-क्या मिलेगा। इसकी सूची मांगें।
- कार पार्किंग निशुल्क बताई जाती है, लेकिन एडिशनल चार्ज के नाम पर पार्किंग की राशि वसूली जाती है। इसे स्पष्ट करें कि एडिशनल चार्जेस में क्या सुविधा मिलेगी।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai