श्रीपुरा सुभाष सर्किल पर नालियों का गंदा पानी भरने की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। पिछले तीन दिन से वहां पानी भर रहा है। कभी पंप लगाकर तो कभी नाली तोड़कर पानी निकाला जा रहा है। शुक्रवार को भी वहां तालाब जैसी हालत हो गई। पानी निकलने के बाद कीचड़ और फिसलन हो रही है।
इससे सब्जीमंडी, इंद्रा मार्केट, शास्त्री मार्केट, मोहन टॉकीज रोड बाजार में आने-जाने वाले लोग काफी परेशान हो रहे हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पिछले सालों में नगर निगम द्वारा 3 बार में 1.50 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, लेकिन समस्या वहीं है।
जनता की शिकायतें सुनकर और निगम द्वारा स्थायी समाधान नहीं करने से व्यथित पार्षद दिलीप पाठक ने अब उपमहापौर को चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
श्रीपुरा सुभाष चौक पर नालियां जाम होने के चलते सड़क पर गंदा पानी भर गया है।
श्रीपुरा सुभाष चौक पर नालियां जाम होने के चलते सड़क पर गंदा पानी भर गया है।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai