खेड़ली फाटक क्षेत्र स्थित एक मैरिज गार्डन से शुक्रवार दोपहर स्टेज से दुल्हन का ज्वेलरी से भरा पर्स चोरी हो गया। शादी जलदाय विभाग की एक महिला कर्मचारी की थी। शादी के वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि जलदाय विभाग की महिला कर्मचारी वीणा गोयल की शादी खेड़ली फाटक के एक मैरिज गार्डन में चल रही थी। शुक्रवार सुबह लग्न का प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान स्टेज पर दुल्हन बैठी थी। उसके पास ज्वेलरी से भरा पर्स रखा था। समारोह के दौरान वहां मौका पाकर एक बालक पर्स चोरी करके ले गया। पर्स में 8 से 10 तोला सोने के जेवरात थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक परिजनों ने जो वीडियो पुलिस को दिखाई है, उसमें एक बालक संदिग्ध नजर आ रहा है। उसने नीले व लाल रंग की चेक शर्ट पहन रखी है। शुक्रवार शाम व शनिवार को शादी की अन्य रस्मों के चलते परिजनों ने वीडियो पुलिस को नहीं दिया है।
महिला व बच्चों की गैंग सक्रिय
वर्ष 2015 में इसी तरह शादी-समारोह में महिलाओं व बच्चों की गैंग ने शहर की कई शादियों में सामान चोरी किए थे, जिनमें से कुछ आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में कई वारदातें कबूली थी। पुलिस का शक है कि दोबारा ऐसी गैंग शहर में सक्रिय हो गई है। पिछले साल कुन्हाड़ी के माहेश्वरी रिसोर्ट, रंगबाड़ी के एक मैरिज गार्डन, दादाबाड़ी जैन नसियांजी में से ऐसी ही गैंग ने कई चोरियां की थी।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai