मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण योजना में जिला स्तरीय समारोह बुधवार को प्रभारी मंत्री की अनुपस्थित में हुआ। प्रभारी मंत्री प्रभुलाल सैनी कुछ कारणों से विज्ञान नगर स्थित गायत्री शक्ति पीठ में आयोजित समारोह में नहीं आ पाए तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एेनवक्त पर समाजसेवी जीडी पटेल से इन्हें बंटवाया।
18 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को यहां लैपटॉप बांटे गए। बाकी स्टूडेंट्स को गुरुवार को मल्टीपरपज स्कूल में 11 से 4 बजे तक लैपटॉप बांटे जाएंगे।
शिक्षा विभाग की ओर से दो सालों के लैपटॉप प्रभारी मंत्री सैनी के मुख्य आतिथ्य में बांटे जाने थे। प्रभारी मंत्री से सीएम की विजिट के दौरान 27 जनवरी दोपहर 3 बजे का टाइम भी तय हो गया था। बुधवार दोपहर 2 बजे अधिकारियों ने मंत्री से समारोह में आने की बात पूछी जो उन्होंने अपरिहार्य कारणों से यहां आने में असमर्थता जताई। ऐसे में आनन-फानन में अधिकारियों ने समाजसेवी जीडी पटेल को मुख्य अतिथि बनाकर लैपटॉप बंटवाए।
समारोह में मुख्य अतिथि जीडी पटेल ने मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स के लिए 5 हजार रुपए की सहायता की घोषणा भी की। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा मोनिका राठौड़ का 1 हजार 1 रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया। अध्यक्षता डिप्टी डायरेक्टर माध्यमिक राधेश्याम शर्मा ने की। इस मौके पर नरेंद्र गहलोत, अनिरुद्ध शर्मा, जगदीश कुमार, ओम पंचोली ने किया।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai