जाती सर्दी का कहर, महिलाएं हो रहीं कोल्ड बर्न का शिकार

जाती सर्दी का कहर, महिलाएं हो रहीं कोल्ड बर्न का शिकार

जाती सर्दी का कहर, महिलाएं हो रहीं कोल्ड बर्न का शिकार

स्टेशन क्षेत्र में लगातार पारा 5 से 10 डिग्री के बीच रहने के कारण ठंडे पानी में काम करने वाली महिलाएं कोल्ड बर्न से पीड़ित हो रही हैं। भीमगंजमंडी डिस्पेंसरी में 2 दिन में ही ऐसे 3 मामले सामने आए हैं। डॉक्टर सुधीर उपाध्याय के अनुसार उनके पास आए 3 मामलों में महिलाओं के हाथ व पैर की अंगुलियों में सूजन, दर्द व खुजली हो रही है।
ये महिलाएं ठंडे पानी में काम कर रही थी। इसमें से दो तो घरों में काम करने वाली सर्वेंट हैं। जो सुबह से शाम तक ठंडे पानी के संपर्क में रहती हैं। इनका इलाज तो किया ही जा रहा है साथ ही सलाह दी गई है कि ठंडे पानी से बचें। जरूरी हो तो गर्म पानी करवा ले। उससे काम करें। अधिकांश 4 से 10 डिग्री तापमान में रहने वालों को इस रोग की आशंका अधिक होती है।
रात में बढ़ रहा है पारा
शहर के मौसम में रात के समय पारे में बढ़ोतरी हो रही है। इससे दिन के साथ रात में भी ठंड का असर कमजोर पड़ रहा है। सोमवार को भी धूप में तेजी रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान .2 डिग्री बढ़कर 9.8 डिग्री दर्ज हुआ। वातावरण में आर्द्रता सुबह के समय 69 व शाम के समय 38 फीसदी रही।
कोहरे के कारण कई ट्रेन डेढ़ से 8 घंटे देरी से पहुंचीं
कोहरे के कारण ट्रेनों की गति धीमी हो गई है। जोधपुर-इंदौर, बांद्रा-देहरादून देहरादून एक्सप्रेस व कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन सोमवार को नहीं चलीं। कोहरे के कारण कई ट्रेनें डेढ़ से 8 घंटे की देरी से कोटा पहुंची। दिल्ली, जम्मू, अमृतसर के आसपास के इलाकों में कोहरे के कारण ट्रेनों को धीमी गति से चलाया गया। जम्मू-जाम नगर दो घंटे, निजामुद्दीन-इंदौर 2 घंटे 25 मिनट, देहरादून- बांद्रा एक्सप्रेस 2.25 मिनट देरी से कोटा पहुंची। मंडगांव संपर्क क्रांति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर-मुंबई स्वर्ण मंदिर मेल 4 घंटे, बीकानेर-मद्रास 50 मिनट, लखनऊ-मुंबई 2 घंटे 35 मिनट देरी से कोटा पहुंची। अवध एक्सप्रेस के कोटा आगमन को लेकर यात्री बार-बार रेलवे पूछताछ कार्यालय से संपर्क करते रहे। कभी उन्हें बताया गया कि अभी ट्रेन कोटा मंडल को नहीं मिली है। कम से कम 5 घंटे लेट कोटा पहुंचने की उम्मीद है। ये ट्रेन साढ़े आठ घंटे लेट चली।
कोटा मंडल में भी कोहरे का असर
कोटा रेल मंडल में भी कोहरे का असर दिखा है। कोहरे का असर इन्द्रगढ़ सुमेरगंजमंडी, आमली, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर में ज्यादा रहा। इसी प्रकार कोटा-बीना व कोटा-चित्तौड़गढ़ सेक्शन में भी कोहरे के कारण ट्रेनें धीमी गति से चलीं। ब्रांच लाइन पर जहां जरूरत पड़ी वहां सिग्नल का पता लगाने के लिए डेटोनेटर का उपयोग किया गया।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh