‘मैं नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं...’ लिखकर कोचिंग छात्र ने किया सुसाइड

‘मैं नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं...’ लिखकर कोचिंग छात्र ने किया सुसाइड

‘मैं नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं...’ लिखकर कोचिंग छात्र ने किया सुसाइड

मैं नए सिरे से नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं। मम्मी, पापा प्लीज सॉरी.... ये पंक्तियां लिखने के बाद शुक्रवार को फिर एक कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है।

जवाहर नगर थानाधिकारी राजेश मेश्राम ने बताया कि केरल निवासी एनसन (19) पुत्र अनिल कुमार कोटा के एक कोचिंग संस्थान से आईआईटी की कोचिंग कर रहा था। जो सुबह कोचिंग से दोपहर 2 बजे आया और अपने कमरे में चला गया। जिसके बाद वो दिनभर कमरे से बाहर नहीं निकला।
शाम को दोस्तों ने उसको मोबाइल भी किया, दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो वो वार्डन के पास गए। वार्डन ने दरवाजा तोड़ा तो फांसी के फंदे पर उसे लटका देख सबके हाेश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एमबीएस के पोस्टमार्टम रूम में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। इधर, प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस छात्र को पढ़ाई में अच्छा बता रही है।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh