दादाबाड़ी पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने दादाबाड़ी इलाके से पिछले दिनों की गई अभी तक 6 चोरियां करना कबूल किया है। सीआई सुभाष पूनियां ने बताया कि कांस्टेबल संजय और राकेश के पास पिछले दिनों मुखबिरों से सूचना आई थी कि क्षेत्र के रफीक उर्फ कालिया (25) पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी हजीरा बस्ती, शिवपुरा और सोनू उर्फ मोहम्मद खालिद (29) पुत्र अब्दुल समद जाति दादाबाड़ी कुछ ज्यादा खर्चा कर रहे हैं।
दोनों आपराधिक प्रवृति के थे, इस पर पुलिस को संदेह हुआ और दोनों को थाने लाकर चोरियों के बारे में पूछताछ शुरू की। पहले तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। सख्ती की तो दोनों ने क्षेत्र में 6 चोरियां और एक बाइक चोरी की वारदात कबूल कर ली। चोरी किए गए माल की बरामदगी व गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दूसरी टीम लगाई है।
... इधर, लाड़पुरा में चोरों का आतंक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
लाड़पुरा क्षेत्र स्थित करबला में इन दिनों चोरों का आंतक है। चोरी के डर से लोगों ने यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिनमें चोर कैद भी हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। यहां कुछ दिनों के अंतराल में तीन-चार बार चोरी की कोशिश की गई, लेकिन जाग होने से चोर, चोरी नहीं कर सके।
करबला निवासी शकावत अली के घर 14 जनवरी को एक नकाबपोश चोर आया और दीवार फांदकर अंदर कूदा। चोर ने इसके पहले दो बार गली में घुसकर पूरी गली को देखा। उससे दरवाजे का लॉक नहीं टूटा। इस दौरान आवाज सुनकर लोग जग गए, जिसके बाद चोर वहां से भाग गया। रिश्तेदार शाकिर अली ने बताया कि चोरों के डर से पूरे मोहल्ले को कवर करते हुए 4 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिसमें चोर कैद हो गया है।
इसके पहले दो बार चोरों ने यहां से बाइक व कार चोरी करने की कोशिश भी की थी। इधर, सीआई पुष्पेंन्द्र सिंह का कहना है कि हम चोर का पता लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पिछले दिनों से करबला में हमने नाइट गश्त भी तेज की है। फुटेज के आधार पर चोरों को आईडेंटिफाई करने की कोशिश जारी है।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai