रेलवे स्टेशन पर यदि कोई यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचता है तो उसे प्लेटफॉर्म की जानकारी देने वाले संकेतक को भी तलाश करना पड़ेगा। एस्केलेटर की साइड वाले फुट ओवरब्रिज पर शेड के नीचे इस तरह से विज्ञापन बोर्ड लटकाए गए हैं जिससे प्लेटफॉर्म की जानकारी देने वाले संकेतक तक छिप गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को होती है जो पहली बार कोटा आए हों।
पार्सलघर के पास के ब्रिज पर भी विज्ञापन बोर्ड
रेलवे पार्सलघर के पास बने फुटओवरब्रिज पर भी इतने विज्ञापन बोर्ड लगे हैं कि यहां संकेतक का पता नहीं लगता। जबकि ये पुल प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2, 3 व 4 को जोड़ता है। ऐसे में प्लेटफॉर्म दो व तीन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्री कई बार प्लेटफॉर्म 4 की तरफ चले जाते हैं।
Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai