मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाते हुए 4 जने छत से गिरकर गंभीर घायल हो गए। चारों को परिजनों ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका उपचार जारी है। उनके हाथ-पैरों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं।
गुलाबबाड़ी निवासी दीपक जैन (30) शुक्रवार को दिन में दोस्तों के साथ तीसरी मंजिल पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान कट कर आ रही पतंग लूटने के चक्कर में छत से नीचे गिर गया। इससे उसके हाथ, पैर, सिर और मुंह पर कई चोटें आई हैं। वहीं, कुन्हाड़ी स्थित बालिता निवासी गोविंद (11) छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग लूटने के चक्कर में गोविंद मकान की छत से नीचे गिर गया।
छत पर 20 से ज्यादा युवक पतंग उड़ा रहे थे। गिरने पर उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया और सिर पर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। पुरानी सब्जी मंडी निवासी बादल (14) भी पतंग लूटने के चक्कर में भागा और मांझे में उलझकर छत से नीचे गिर गया। नयापुरा निवासी ध्रुव कनोजिया छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान वो छत पर रखे जाल में उलझकर नीचे गिर गया।
इधर, मांझे से घायल हुए पक्षियों को बचाया
पक्षी प्रेमियों ने मांझे से घायल 48 पक्षियों को बचाया। ह्यूमन हेल्प लाइन के मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि 5 टीमों 26 पक्षियों को बचाया। टीम में भीम सिंह, मजीद अहमद, अजीत सिंह, सुरेश शामिल रहे। वहीं, आरएस तोमर द्वारा गठित टीम ने 22 पक्षियों को बचाया। टीम में डॉ. कृष्णेंद्र सिंह नामा, मनीष आर्य, वाहिद, डॉ. किरण चौधरी सहित अन्य शामिल रहे।
पतंग की डोर उलझने से 1 घंटे ट्रिप रही लाइन
सकतपुरा पंचवटी इलाके में मकर संक्रांति के दिन 33 केवी बिजली लाइन में पतंग की डोर उलझने से लाइन ट्रिप हो गई। सूचना मिलने निगम अधिकारियों ने लाइन को बंद करवाया। मौके पर तकनीकी कर्मचारी भिजवाकर लाइन के तारों को सुलझवाया गया। करीब घंटेभर बाद विद्युत सप्लाई चालू की गई। एचटी लाइन के एईएन एमएल गुप्ता के अनुसार दोपहर 1 बजे के आसपास फॉल्ट हुआ।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai