अब आधार नंबर से एक ही नाम व पते वाले गैस कनेक्शन पकड़े जाएंगे। गैस कंपनियाें ने उपभोक्ताओं से आधार कार्ड की प्रति फिर से मांगने शुरू कर दी है। जिनके पास नहीं हैं, उन्हें भी आधार जल्दी से जल्दी देना होगा। फिलहाल गैस एजेंसियों एवं डीलर्स को 15 जनवरी तक टारगेट पूरा करने को कहा है।
कोई भी एलपीजी उपभोक्ता अब देश में चाहे कहीं भी किसी भी राज्य में रहता हो, वह अपने नाम से एक ही कनेक्शन रख सकता है। चाहे वह किसी भी गैस कंपनी का कनेक्शन हो। कोई इस बात को छुपाना भी
चाहे तो बैंक खाता, मोबाइल नंबर और आधार नंबर के आधार पर पकड़ा जाएगा। जब तीनों के नंबर कंप्यूटर में डालेंगे तो स्वतः ही दूसरा कनेक्शन ब्लॉक हो जाएगा। इससे दो अलग-अलग बैंक खातों में सब्सिडी का लाभ नहीं ले पाएंगे। दो बैंकों में एक आधार नंबर का उपभोक्ता होने पर भी तेल कंपनी का सिस्टम सिर्फ एक ही बैंक में आधार स्वीकार करेगा। इससे सब्सिडी का लाभ एक ही बैंक खाते में मिल पाएगा। तीनों गैस कंपनियों एचपीसी, इंडेन एवं बीपीसी के जिले में 3.66 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं।
आधार से रुकेगा सब्सिडी का दुरुपयोग
हाड़ौती एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सचिव अरविंद गुप्ता ने बताया कि गैस एजेंसियां जिन उपभोक्ताओं ने आधार नहीं दिया है, उनसे आधार ले रही हैं, ताकि किसी उपभोक्ता के एक नाम के दो कनेक्शन हों तो उन्हें ब्लॉक किया जा सके। इससे सब्सिडी का दुरुपयोग भी रुकेगा।

Job
Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai