लोहड़ी पर बेटी का जन्म, जमकर मनाई खुशियां

लोहड़ी पर बेटी का जन्म, जमकर मनाई खुशियां

लोहड़ी पर बेटी का जन्म, जमकर मनाई खुशियां

एरोड्रम निवासी लेखराज वधवा के नाना बनने पर महावीर नगर स्थित निजी नर्सिंग होम के बाहर लोहड़ी पर्व मनाया गया। नाना बने वधवा ने बताया कि उनकी बेटी मालती की पहली संतान बिटिया का जन्म हुआ है। अमूमन पहली संतान बेटा होने की खुशी पर ऐसा आयोजन होता है। ऐसे में बेटी का नाम लोहड़ी पर्व पर खुशी रखा है। परिजनों ने लोहड़ी के गीतों के साथ डांस किया और बधाइयां दी।
उधर, शहर में परंपरागत तरीके से पंजाबी समाज के लोगों ने लोहड़ी पर्व मनाया। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। इस बार सूर्य 14 जनवरी को रात 1.26 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन पुण्यकाल सूर्य उदय से शाम 5.26 मिनट तक रहेगा। स्नान के बाद दान-पुण्य किए जाएंगे। मकर संक्रांति पर घरों में तिल-गुड़ और व्यंजनों की खुशबू बिखरेगी। शहर में पतंगों के अलावा तिल से बने आयटमों की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही। वहीं, चाइनीज मांझे पर रोक होने के बावजूद भी शहर में इनकी चोरी-छिपे बिक्री होती रही।

सुंदरिए, मुंदरिए होए तेरा...दूल्हा भट्टी वाला

पंजाबी समाज समिति की ओर से बुधवार को शीतला मंदिर के पास गुमानपुरा में लोहड़ी पर्व मनाया। शाम को यहां लोहड़ी प्रज्जवलित कर महिला-पुरुषों ने भांगड़ा नृत्य किया। ढोल की थाप और मंजीरों की खनखनाहट के साथ परंपरागत तरीकों से... सुंदरिए, मुंदरिए होए तेरा कौन विचारा होय...दूल्हा भट्टी वाला... के साथ लोहड़ी परिक्रमा की। इसके बाद फूले, रेवड़ी, मूंगफली का प्रसाद वितरण किया। समिति अध्यक्ष महेंद्र निझावन, सचिव भगवान सिंह चिटकारा ने बताया कि इस मौके पर समाज की वेबसाइट punjabisamajsamitikota.com का लोकार्पण किया गया।

निराश्रित बच्चों के बीच मनाई लोहड़ी

रंगबाड़ी स्थित मधु स्मृति संस्थान के निराश्रित बच्चों के साथ पंजाबी जनसेवा समिति ने लोहड़ी मनाई। यहां मूंगफली, रेवड़ी, ज्वार व मक्का के फूले अग्नि में डालकर परिक्रमा करते हुए विश्व शांति की प्रार्थना की। समिति सदस्यों ने भांगड़ा और पंजाबी गीतों पर नृत्य किया। समिति अध्यक्ष अर्जुनदेव चड‌्ढ़ा ने लोहड़ी पर्व का महत्व में कहा कि यह ऋतु परिवर्तन का पर्व है। समाज में लोहड़ी पर्व पर जिन घरों में पुत्र प्राप्ति व पुत्र की शादी के बाद पहली लोहड़ी पर विशेष कार्यक्रम होते हैं। शुभारंभ पर पूर्व पार्षद ईश्वर गंभीर, जसपाल अरोड़ा, शम्मी कपूर, उपदर्शनसिंह कपूर व बृजबाला निर्भीक ने लोहड़ी में अग्नि प्रज्ज्वलित कर किया।

Related posts

Comments Overview

2 Comments

  1. Visitor Photo
    By : Amritlal

    Job

  2. Visitor Photo
    By : Devesh

    Bhai mera mara hai dard bhi mujko hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked

Refresh